पी.एस.सी. मेंबर संत कुमार नेताम को पत्नी शोक…
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य मा. संत कुमार नेताम की धर्मपत्नी श्रीमती हीरा नेताम का असामयिक निधन विगत २ जनवरी को हो गया था. उनका दशगात्र कर्म ११ जनवरी २०२५ को उसलापुर (बिलासपुर) में संपन्न हुआ. श्रीमती हीरा नेताम शासकीय कर्मचारी थीं. वे अपने पीछे पुत्र अबीर और पुत्री कनक छोड़ गयी है जो अभी माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे है. श्री नेताम के पांच भाइयों मंसाराम, संताराम,संत कुमार, बसंत कुमार, और रमेश कुमार का शिक्षित संपन्न परिवार है. वे स्वयं राजनितिक रसूखदार व्यक्तित्व के धनी हैं. सम्प्रति वे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य हैं.
शोक संवेदना प्रकट करने उनके नाते-रिश्तेदार और समाज के गणमान्य लोग पहुंचे थे.
रमेशचंद्र श्याम
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष.


