16 प्रिंट पैक इंडिया, 1-5 फरवरी 2025 इंडिया एक्सपो सेंटर, दिल्ली एन.सी.आर.
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
ग्रेटर नोयडा दिल्ली में IPAMA द्वारा प्रिंटिंग एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है, जो कि 1 फरवरी से 5 फरवरी 2025 तक है। जिसका प्रमोशनल मीट दिनांक 12.1.2025 को संध्या 7 बजे से होटल बेबीलान केपिटल, जी.ई.रोड़, रायपुर में किया जा रहा है।
प्रिंटिंग के व्यवसाय में नवीनतम टेक्नालाजी की जानकारी एवं छत्तीसगढ़ में अपने व्यवसाय बढ़ाने के लिए यह आयोजन IPAMA द्वारा आयोजित है। जिसमें छ.ग. प्रिंटिंग एशोसियेशन का भी समर्थन है एवं LOGO पार्टनर हैं।
यह एक्सीबिशन साउथ इस्ट एशिया का सबसे बडा प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग एक्सपो है। इसमें 600 से भी अधिक एक्सीबिटर्स हैं, 80000 स्क्योर मीटर एरिया में एक्सीबिशन है एवं 1 लाख 25 हजार विजिटर्स आने की संभावना है।
आज हमारे साथ IPAMA के अध्यक्ष श्री जयवीर सिंग जी, छ.ग. प्रिंटिंग एसोशियेशन के अध्यक्ष श्री शिवशंकर दानी, सचिव सुजीत चौरसिया एवं साथीगण इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक्सीबिशन की उपल्ब्धता व उपयोगिता के बारे में जानकारी दिए।

