छत्तीसगढ़

ग्राम तागा जिला जांजगीर चाम्पा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा ..

Spread the love

 

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
ग्राम तागा जिला जांजगीर चाम्पा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दौरा …जिला शिक्षा अधिकारी के साथ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष…
ग्राम तागा तरौद – जांजगीर मार्ग व्हाया धाराशिव पर ग्राम किरारी से डेढ-दो कि.मी. दुरी पर पड़ता है. ग्राम तागा में ही पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड का विशाल sub Station है.
दरअसल ग्राम तागा जिला जांजगीर चाम्पा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कतपय समस्याओं के सम्बन्ध में जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चाम्पा श्री अश्विनी भारद्वाज का दौरा ग्राम तागा में था. इसमें शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री अनुभव तिवारी एवं समाज के तरफ से रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया था. समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया. तदुपरांत पूर्व माध्यमिक शाला के प्राचार्य एवं शिक्षक वृन्द से भी शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन पर चर्चा हुई.