ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

महाकाल पंचतत्व बड़ादेव स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
ग्राम खैरी (क) में गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ युवा प्रभाग एवं ग्राम वासियों के परस्पर सहयोग एवं संयुक्त तत्वावधान में परमश्रद्धेय गोंडवाना गुरुदेव गुरूमाता के आशीर्वाद से शानदार 19 वां वर्ष महाकाल स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।साथ ही साथ महाकाल ठाना भूमका पुजारी पेनवासी टीकाराम पोर्ते को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम खैरी जय बुढ़ा देव करमा नृत्य दल, गोंडी धर्म संस्कृति करमा नृत्य दल कोसमंदा,तथा बुढ़ादेव करमा नृत्य दल बिटकुली की शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर के कुंजाम का.प्रां महासचिव छत्तीसगढ़ अध्यक्षता के रूप ग्राम खैरी के रायपंच बाबू राम छेदैईहा, द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में रामजी ध्रुव प्रधान पाठक खैरी,अलदेव मरई ,रामसिंह, शिवनंदन ध्रुव ,युवा प्रभाग से अभिषेक पोर्ते,अक्षय नेताम, लोमश पोर्ते,संतोष मरकाम,सूरज नेताम,नीरज पोर्ते, रमेश नेताम,नरेश पोर्ते,मकरम पोर्ते छड़ीदार,थानसिंह नेताम, दुकालू छेदैईहा,शिवबगस नेताम तथा सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्ति पितृ उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एवं भूमका पुजारी द्वारा अपने गोंडी धर्म समाजिक रीति नीति परंपरा संस्कृति कला को संरक्षित करते हुए शिक्षा तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने पारंपरिक कला सुवा कर्मा ददरिया को संरक्षित करने युवा युवतियों तथा ग्रामवासियों को संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन अक्षय नेताम एवं अभिषेक पोर्ते द्वारा किया गया।