जनता का मन हमर राज पार्टी के संग नगर निगम में बहुमत से जीतेंगे :- महेश रावटे
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज निगम चुनाव में हमर राज पार्टी प्रत्याशी महेश रावटे को मिल रहा जनता का आशीर्वाद
नगर निगम चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है मतदान के लिए एक हफ्ते का समय भी नहीं बचा और चुनाव प्रचार के लिए तो अब मात्र 4 ही दिन शेष हैं ऐसे में हमर राज पार्टी की महापौर प्रत्याशी रावटे रैली के माध्यम से लगातार सघन जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रही है हमर राज पार्टी प्रत्याशी महेश रावटे की जनसंपर्क रैली के अलावा भी हमर राज पार्टी के मोर्चों के पदाधिकारी टीम बना कर डोर टू डोर जनसंपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के भाजपा और कांग्रेस के विपक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं जिसका जनता द्वारा अच्छा प्रतिसाद भी प्राप्त हो रहा है महेश रावटे ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत अंगरमोती दाई बिलाई माता दाई के आशीर्वाद लेकर अपना चुनाव अभियान की शुरूवात किया गया में सवार होकर जनसंपर्क रैली के लिए जरवाए होते हुए पूरे वॉर्ड का भ्रमण कर जनशीर्वाद मांगा इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनता , वॉर्ड के गणमान्य नागरिक और हमर राज पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम उपस्थित था , रैली की अगवाई युवा मोर्चा के साथियों ने बाइक रैली से की उसके पश्चात प्रचार गाड़ी में सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रही थी इस दौरान जगह जगह स्थानीय महिलाओं द्वारा महेश रावटे का आरती उतार कर एवं पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर आत्मीय स्वागत किया गया इस दौरान अरविंद नेताम पुर्व केबिनेट मंत्री भारत सरकार हमर राज पार्टी अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम बी एस रावटे विनोद कुमार नागवंशी राष्ट्रीय महासचिव हमर राज पार्टी एवं बड़ी संख्या में हमर राज पार्टी कार्यकर्ताओं रैली की अगवाई में कार्यकर्ताओं संग धमतरी की जनता से महापौर प्रत्याशियों के लिए मतदान का आशीर्वाद मांगा अनेक स्थानों पर उन्हें शॉल श्रीफल और विभिन्न उपहार भी भेंट किए गए
*जनता का मन बाल्टी छाप के साथ महिलाओं में काम का संतोष
अपनी जनसंपर्क रैली के दौरान महेश रावटे ने पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने कहा कि धमतरी नगर निगम चुनाव को लेकर जनता का भरपूर आशीर्वाद मुझे और हमर राज पार्टी के प्रत्याशियों को प्राप्त हो रहा है जनता का मन महेश रावटे के साथ है और जनता से मिल रहे प्रतिसाद को देखते हुए हम आश्वस्त है कि धमतरी नगर निगम बाल्टी मय होने जा रहा है जनता का मन बाल्टी के संग है हम धमतरी नगर निगम को आदर्श नगर निगम बनायेंगे जनता से मिल रहे आशीर्वाद के साथ हम निश्चित ही नगर निगम में बहुमत के साथ आयेंगे प्रचार के दौरान महिलाओं द्वारा मिल रहा प्रेम अविश्वसनीय है महिलाओं के जनजीवन में आमूलचूल परिवर्तन आए जाएंगे और प्रचार के दौरान महिलाओं द्वारा हमर राज पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करना सुखद अनुभूति प्रदान करता है ।
प्रत्येक वॉर्ड में कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनता से आशीर्वाद मांगा उन्होंने कहा कि जनता का पूरा भरोसा महेश रावटे के साथ और अब धमतरी नगर निगम बेहतर बनाने जनता ने कमर कस ली है और हम निश्चित तौर पर धमतरी नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे हैं ।

