छत्तीसगढ़रायपुर

अवैध धर्मातंरित ईसाईयों को शासन द्वारा मिलने वाली समस्त सुविधाओ को बंद करे प्रदीप बोगी

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

प्रगतिशील क्रिश्चियन एसोशियेशन के अध्यक्ष प्रदीप बोगी ने छत्तीसगढ शासन से मांग किया है कि छत्तीसगढ मे अवैध रूप से धर्मातंरित (क्रिस्टो क्रिश्चियन) लोगो का भारत शासन एवं राज्य शासन से मिलने वाली समस्त सुविधाएं को तत्काल बंद किया जाये, ताकि राज्य मे धडल्ले से हो रहे धर्मातंरण पर रोक लग सके।
छत्तीसगढ के सीधी साधी जनता को आर्थिक एवं ईलाज के लिए प्रलोभन देकर धर्मांतरण किया जा रहा है जो कि भारी चिंता का विषय है। साथ ही छत्तीसगढ मे संप्रदायिक सोहार्द्र बिगाडने की कोशिश की जा रही है।
साथ ही प्रदीप बोगी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो/शहरी स्लम क्षेत्रो मे वृहद पैमाने पर रेकेट का संचालन हो रहा है जिसका जांच किये जाने पर चैकाने वाले तथ्य उजागर होने की संभावना है।
मध्यप्रदेश राज्य के तरह छत्तीसगढ राज्य मे भी कडे कानून लागू करने का मांग किया गया है। अवैध धर्मातंरित ईसाई लोग आदि काल से मूल ईसाई धर्म के पालन करने वाले के समस्त संसाधनो पर अतिक्रमण कर रहे है। जिससे मूल ईसाई धर्म के अनुयायी अपने अधिकारो एवं संसाधनो को लेकर भारी चिंतित है छत्तीसगढ मे मूल ईसाई, ईसाई धर्म मे ही अल्पसंख्यक होते जा रहे है। अवैध धर्मातरण भारी मात्रा मे होने के कारण भविष्य मे मूल ईसाईयों को शमशानघाट मे जगह भी नसीब नही हो पायेगा।