Sunday, October 18, 2026
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ सरकार

मा डॉ रमन सिंह ने किया वार्षिक कैलेंडर का विमोचन गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल मिला

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग ने बताया कि विधानसभा के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने निवास कार्यालय में संगठन द्वारा प्रति वर्ष शासकीय अवकाश एवं प्रमुख आवश्यक तिथियां को समाहित 12 पृष्ठ पर अंकित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया और संविलियन के मसीहा ने विविध आयाम पर छपी दैनिक गतिविधियों के साथ साथ संगठन के प्रमुख आयोजन पर केंद्रित सुसज्जित कैलेंडर छापने पर बधाई दी, संगठन के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र जांगड़े व महिला प्रकोष्ठ के श्री मति संगीता पाटले ,अंजू लता टंडन व महामंत्री बंसन्त बंजारे ,संगठन सचिव सनत बंजारे सचिव राधेश्याम टंडन दिनेश घोषले ने मा विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया कि 1 जुलाई 18 से संविलियन के बाद एल बी संवर्ग का राज्य का पहला संगठन है जिसे छ ग सरकार ने मान्यता दी है ,इस पर उन्होंने खुसी जाहिर कर राज्य के विकास व कर्मचारियों के हित के लिए सदैव हितकारी कार्य करने की प्रेरणा दी ।प्रतिनिमण्डल में संगठन रायपुर के जिला अध्यक्ष एवन बंजारे भीमसेन मनहरे ,बसंत जांगड़े डॉ ,जे पी कौशिक ,विजय मरखंडे गनपत घृतलहरे, रघुनंदन साहू, सुरेश दिवाकर,दिनेश जोशी, अमित सागर, लखन कुर्रे,विष्णु देव् ब्रम्हे ,चंद्र शेखर घृतलहरे, शामिल रहे