ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

आदिवासी भूमि की ये कैसी लूट … जुलाई 2024 में आदिवासी से आदिवासी के नाम पर नामांतरण और अगस्त 2024 में गैर आदिवासी को बेचने अनुमति प्रक्रिया शुरू.

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

अंकित ध्रुव उम्र 19 वर्ष पिता राकेश कुमार ध्रुव निवासी चिंगराजपारा ग्राम खमतराई तहसील एवं जिला बिलासपुर, प.ह.न. 25 के खसरा न. 964/1 और 964/3 रकबा क्रमशः 0.64 एकड़ और 0.65 एकड़ = कुल योग 1.29 एकड़ भूमि को गैर आदिवासी ब्रिज कुमार साहू पिता रामनिवास साहू निवासी चिन्गराजपारा को बेचने के लिए कलेक्टर बिलासपुर को आवेदन किया है. छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, आदिवासी स्टूडेंट यूनियन और” आदिवासी जमीन बचाओ” मुहीम के समर्पित कार्य कर्ताओं ने कार्यकारी अध्यक्ष के अगुवाई में तहसीलदार बिलासपुर के कोर्ट में 10 जनवरी से आपत्ति दर्ज किया हुआ है.
ज्ञात हो कि ग्राम खमतराई बिलासपुर नगर निगम में शामिल हो गया है. यहाँ की जमीन की कीमत करोड़ो रूपये एकड़ की है. कीमत का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि खसरा न. 964/1और 964/3 के बीच खसरा 964/2 रकबा 1.18 गीतांजलि इन्फ्रा एंड इंजीनियरिंग सर्विसेस के नाम पर दर्ज है.
यह भूमि ललिता बेवा नारायण सिंह वगैरह के नाम से अंकित ध्रुव पिता राकेश कुमार ध्रुव के नामपर 17 जुलाई 2024 को नामांतरित हुआ है और 27 अगस्त 2024 को गैर आदिवासी ब्रिजकुमार साहू पिता रामनिवास साहू को बेचने के लिए अनुमति प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. महज चालीस दिन के भीतर जमीन खरीदकर बेचने का मकसद क्या हो सकता है?
ललिता वगैरह के नामसे अंकित ध्रुव के नाम पर नामंतरण के इश्तिहार के पर पंचनामा पर पांच में से तीन आदमी गैर आदिवासी खरीदार के परिवार के लोग ब्रिज साहू, रामनिवास साहू, एवं पल्लवी साहू के ही दस्तखत है.
तीन पेशी हो गया है लेकिन अंकित ध्रुव से कभी भेंट नहीं हुआ है. पता में सिर्फ चिंगराजपारा लिखा हुआ है. फ़ाइल से प्राप्त अंकित ध्रुव के मोबाईल न. पर काल करने से ब्रिज कुमार साहू ही बात करता है.
ये सभी तथ्य इस बात की और संकेत करते हैं कि अंकित ध्रुव उम्र 19 वर्ष के नाम पर आदिवासी जमीन गैर आदिवासी साहू ने ख़रीदा है और कलेक्टर से अनुमति प्राप्त कर अपने नाम पर दिखावटी खरीदी करना चाह्ता है.
ऐसे लेनदेन को ही बेनामी लेनदेन और ऐसी संपत्ति को ही बेनामी संपत्ति कहा जाता है.
इस अभियान में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम के साथ रहे… समय सिंह गोंड जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनोद ध्रुव जिला कार्यकारी अध्यक्ष युवा प्र. अविनाश ध्रुव संगठन सचिव युवा प्र. जगदीश प्रसाद सिदार जिला कार्यकारिणी सदस्य, शिव चरण सिदार जिला कोषाध्यक्ष, राजु ध्रुरवे और बद्री खैरवार प्रदेश सचिव खैरवार समाज. .