बिलासपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ … आदिवासी जमीन खरीद फरोख्त के भी विशेषज्ञ ….
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
महमाई दाई के नगरी … गोंड राजे रतन देव के राजधानी … रतनपुर में गोंड के जमीन को गैर आदिवासी ने हड़पने का प्रपंच रचा है. कथित तौर पर श्रीमती संगम पिता बहादुर सिंह निवासी बाजपेयी टावर ईदगाह चौक के पास तहसील और जिला बिलासपुर ने अपने स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि ग्राम रतनपुर प.ह.न. 12 तहसील रतनपुर स्थित परिवर्तित भूमि खसरा नं 1414, 1453/2,1454,1455 रकबा क्रमशः 1.21, 0.53, 0.60, 0.55 कुळ 2.89 एकड़ भूमि को गैर आदिवासी क्रेता डॉ. पल्लवी गिरी पति डॉ. श्रीकांत गिरी निवासी शिशु भवन ईदगाह रोड मध्य नगरी चौक बिलासपुर के पास विक्रय की अनुमति दिए जाने हेतु आवेदन किया है।
उसी आवेदिका श्रीमती संगम पिता बहादुर सिंह निवासी बाजपेयी टावर ईदगाह चौक के पास तहसील और जिला बिलासपुर ने ही अपने स्वामित्व एवं आधिपत्य की दूसरी भूमि ग्राम मेलनाडीह रतनपुर प.ह.न. 13 तहसील रतनपुर स्थित परिवर्तित भूमि खसरा नं 78 शा. 79, 81, 80 कुळ खसरा न. 2 रकबा क्रमशः 0.065. 0.51 एकड़ में से 50530 वर्गफुट = 1.16 एकड़ भूमि को उसी गैर आदिवासी क्रेता डॉ. पल्लवी गिरी पति डॉ. श्रीकांत गिरी निवासी शिशु भवन ईदगाह रोड मध्य नगरी चौक बिलासपुर के पास विक्रय की अनुमति दिए जाने हेतु आवेदन किया है।
. दोनों प्रकरण में छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा, आदिवासी स्टूडेंट यूनियन और” आदिवासी जमीन बचाओ” मुहीम के समर्पित कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी अध्यक्ष के अगुवाई में तहसीलदार रतनपुर जिला बिलासपुर के कोर्ट में 20 मार्च २०२५ को आपत्ति दर्ज किया है.
श्रीमती संगम ने मेलनाडीह की 1.16 भूमि को जिसमे शासकीय भूमि भी शामिल है डायवर्सन करा ली है. रतनपुर की 2.89 एकड़ भूमि रेशम सिंह मरावी से खरीदी है. दोनों जगह …. मेलनाडीह और रतनपुर की कुल 4.05 एकड़ भूमि को डॉ. पल्लवी गिरी पति डॉ. श्रीकांत गिरी को ही बेचना चाहती है. ज्ञात हो कि डॉ. श्रीकांत गिरी बालरोग विशेषज्ञ हैं और मध्यनगरी चौक बिलासपुर में उनका “शिशु भवन” नाम से बड़ा हास्पिटल है.
दिलचस्प बात यह है कि रतनपुर के 2.89 उद्योग के लिए डायवर्टेड भूमि को मात्र सात लाख बीस हजार पांच सौ रूपये और मेलनाडीह के 1.16 एकड़ भूमि को बयासी लाख सात हजार पचास रुपये में सौदा किया गया है.
आदिवासियों को उद्योग के लिए डायवर्सन में दिए जाने वाले रियायत का फायदा लेकर गैर आदिवासियों का अपने नाम जमीन का चालाकीपूर्ण नामांतरण का खेल … आदिवासियों की नासमझी कहें या गैर आदिवासियों की कुटिलता ?
देखना यह है कि राजस्व अधिकारी इसे किस नजर से देखते हैं.
इस अभियान में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम के साथ रहे… जिला कार्यकारी अध्यक्ष विनोद ध्रुव युवा प्र. अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन (ASU)

