केंद्रीय गोंडवाना गोंड महासभा धमधा गढ़ के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर सी नेताम जी को शहीद वीर नारायण सिंह गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज गोंडवाना गोंड महासभा भारत के एक दिवसीय प्रबंध कार्यकारिणी एवं समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 28 मार्च को गोंडवाना भवन दुर्ग 36 गढ़ में रखी गई थी जिसमें प्रमुख रूप से उपस्थित हुए पदाधिकारी गण राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर सी नेताम , कार्यकारिणी अध्यक्ष भुवन सिंह कोर्राम , महिला प्रभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुशीला नेताम ,राष्ट्रीय सलाहकार शोभित राम नेताम, युवा प्रभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष कंदर्प राज सिदार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सोरी, छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा कार्यकारी अध्यक्ष रमेश चंद्र श्याम, कमल नेताम, समाज के मुखिया गण युवा साथी , मातृ शक्ति शामिल हुए । केंद्रीय गोंडवाना महासभा धमधा गढ़ के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर सी नेताम जी को शहीद वीर नारायण सिंह गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है जिसमें प्रमुख रूप से सीता राम ठाकुर , पन्ना लाल नेताम, दिलीप ठाकुर, देवेंद्र समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारी गण एवं समाज सगा जन उपस्थित थे । उक्त जानकारी राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष के द्वारा दिया गया ।।

