रमेश चन्द्र श्याम सद्भाव पत्रकार संघ, छत्तीसगढ़ से सम्मानित
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ बिलासपुर इकाई का होली मिलन गोंडवाना भवन जोरापारा सरकंडा में संपन्न हुआ. जिसमे बिलासपुर जिले के समाचार संसार के इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मिडिया से जुड़े पत्रकार गण शामिल हुए. बाल कलाकार तनिष्क शर्मा के फाग गायन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. लोगों ने आपस में रंग गुलाल लगाकर भाईचारा और सद्भावना का परिचय दिया. तत्पश्चात वरिष्ठ पत्रकार लोगों का उद्बोधन हुआ. सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आर दी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में युवा पत्रकारों को निश्पक्ष और निर्भीक होकर जन मुद्दों को उजागर करना चाहिए. पत्रकारिता काजल की कोठारी के समान है जिसमें से जो बेदाग़ निकल गया वही नारद है.
पत्रकारिता तथा सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पत्रकारों और नागरिकों को सम्मानित किया गया. इस क्रम में रमेश चन्द्र श्याम, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा को जन जातीय वर्ग के हक़ हिस्से के लिए निरंतर और निर्भीक कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र और स्मारिका से सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम का समापन शानदार म्यूजिकल डिनर के साथ संपन्न हुआ.

