छत्तीसगढ़ के लोगों को लाने 21 स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम, रेलवे को अब तक 71.93 लाख रुपए भुगतान
भिन्न / छत्तीसगढ़
Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws
, 12 May , 2020 06:10 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन पर राज्य सरकार ने लॉक डाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की वापसी के लिए 21 स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है। इन स्पेशल ट्रेनों में श्रमिकों की राज्य वापसी का सिलसिला 11 मई से शुरू हो गया है। प्रदेश के श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने बताया कि 9 ट्रेनों में आने वाले 11 हजार 946 श्रमिकों के लिए 6 रेलवे मंडलों को कुल 71 लाख 93 हजार 230 रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। इन 21 स्पेशल ट्रेनों में अहमदाबाद से बिलासपुर के लिए 2 ट्रेन, विजयावाड़ा आंध्रप्रदेश से बिलासपुर 1 ट्रेन, अमृतसर पंजाब से चांपा 1 ट्रेन, विरामगम अहमदाबाद से बिलासपुर चांपा 1 ट्रेन, लखनऊ उत्तरप्रदेश से रायपुर के लिए 3 ट्रेन, लखनऊ से भाटापारा के लिए 2 ट्रेन, मुजफ्फरपुर बिहार से रायपुर 1 ट्रेन, दिल्ली से बिलासपुर के लिए 1 ट्रेन, मेहसाना गुजरात से बिलासपुर चांपा 1 ट्रेन, लिंगमपल्ली हैदराबाद तेलंगाना से दुर्ग, राजनांदगांव होते बिलासपुर 1 ट्रेन, हैदराबाद तेलंगाना से दुर्ग रायपुर होते हुए बिलासपुर 1 ट्रेन, दिल्ली से बिलासपुर-रायपुर 1 ट्रेन, खेड़ा नाडियाड गुजरात से बिलासपुर-चांपा एक ट्रेन, साबरमती अहमदाबाद से बिलासपुर-चांपा एक ट्रेन, कानपुर उत्तरप्रदेश से बिलासपुर, भांटापारा, रायपुर, दुर्ग एक ट्रेन और इलाहाबाद उत्तरप्रदेश से बिलासपुर,भाटापारा, रायपुर, दुर्ग 2 ट्रेन शामिल है।
