ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

सर्व आदिवासी समाज बिल्हा परिक्षेत्र के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह मरकाम के दो भतीजे एवं एक भतीजी दाम्पत्य सूत्र में बंधे… समाज ने दिया आशीर्वाद…

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
नागेन्द्र सिंह मरकाम निवासी नवागांव के पुत्र द्वय चि. दीपक, द्वारिका, और पुत्री सौ.का. दिव्या का व्याह पारंपरिक गोंडी विधि से 9 अप्रेल को संपन्न हुआ. चि. दीपक का भाँवर सौ.का. नीता सुपुत्री रामखेलावन मरावी ग्राम परसिया तहसील पथरिया तथा चि. द्वारिका का गंठजोरावन सौ.का. ममता सुपुत्री शिव प्रसाद मरावी निवासी ग्राम पौंसरी तहसील बिल्हा के साथ संपन्न हुआ.
सौ.का. दिव्या का व्याह ग्राम नवागांव में ही चि. नवीन सुपुत्र युगल किशोर नेताम निवासी नवागांव के साथ हुआ.
नागेन्द्र सिंह मरकाम जिनके दो बेटियों और एक पुत्र का व्याह संपन्न हुआ वे भूपेन्द्र सिंह मरकाम अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज बिल्हा परिक्षेत्र तीन भाइयों में सबसे छोट भाई हैं. गनपत सिंह मरकाम बड़े भाई और भूपेन्द्र सिंह मरकाम मंझले भाई हैं. इनके पिताजी जगमोहन सिंह मरकाम समाज के संपन्न और प्रभावशाली व्यक्ति थे. बी.ए. पास थे और बिलासपुर के दिग्गज नेता अशोकराव के साथ पढ़े थे. वे गाँव के पटेल और मुरकुटा चक के दीवान थे.
ग्राम नवागाँव बिलासपुर जिले बिल्हा ब्लाक में दगौरी स्टेशन से तीन कि.मी. दुरी पर स्थित गोंडवाना गाँव है जो गोंडवाना समाज व्यस्था में मुरकुटा चक के अंतर्गत आता है. चूँकि एक मंडवा में तीन व्याह एक साथ नहीं हो सकता इसलिए दो बेटों के मंडवा-मंगरोहन एक भाई के आँगन में तो बेटी का मडवा मंगरोहन दुसरे भाई के आंगन में स्थापित था.
आशीर्वाद समारोह में परिजन, ईष्ट मित्र, समाज के संभ्रांत जन और सामाजिक कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे. गोंडवाना भोजन की उत्तम व्यवस्था थी.
बिलासपुर से रमेशचंद्र श्याम, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के साथ, समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष, अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन (ASU), आशीर्वाद समारोह में पहुचे थे.
(रमेश चन्द्र श्याम)
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष