महासमुंद एवं रायगढ़ जिले में मतदान प्रक्रिया हुई संपन्न, रायगढ़ में 89.23% तथा महासमुंद में 90.40% मत पड़े।
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
18 अप्रेल को चेंबर भवन में प्रातः 10 बजे से होगी मतगणना तथा निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
20 अप्रैल को शहीद स्मारक भवन में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव प्रक्रिया के तहत आज दिनांक 16 अप्रेल 2025 को महासमुंद तथा रायगढ़ जिले में सफलतापूर्वक एवं निर्विघ्न चुनाव संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने चेंबर निर्वाचन अधिकारी रमेश गाँधी, मनोज शर्मा एवं रायगढ़ जिले के निर्वाचन अधिकारी बाबूलाल अग्रवाल (एडवोकेट), राजेश अग्रवाल, गणेश चंद्र यादव तथा चेंबर निर्वाचन अधिकारी महावीर तालेडा, अनिल जैन (कुचेरिया), संजय देशमुख एवं महासमुंद जिले के निर्वाचन अधिकारी रितेश गोलछा का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
मतदान के तुरंत बाद मतपेटियां कड़ी सुरक्षा के साथ चेंबर मुख्यालय रायपुर लाई जा रही हैं जिन्हें चेंबर भवन में सुरक्षित रखा जायेगा।
उल्लेखनीय बात यह है चेंबर के लोकतान्त्रिक प्रक्रिया “चेंबर चुनाव 2025” में दोनों स्थानों पर मतदाता बड़ी संख्या में पूरे उत्साह के साथ शामिल होकर अपने बहुमूल्य वोट अपने मताधिकार का प्रयोग किया । जिसके परिणामस्वरूप रायगढ़ में 89.23% तथा महासमुंद में 90.40% मत पड़े।
मतगणना, दिन-शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 को सुबह 10 बजे से चेंबर भवन में होगी तथा चेंबर मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।
मतगणना में चेंबर प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री तथा कोषाध्यक्ष के 5-5 तथा वे जिले जहाँ चुनाव हो रहे है वहां के प्रत्येक प्रत्याशियों के 2-2 प्रतिनिधियों को मतगणना में भाग लेने की अनुमति होगी। प्रत्याशी अपने अपने प्रतिनिधियों के नाम की सूचि फोटो सहित मुख्य निर्वाचन अधिकारी को प्रेषित कर दर्ज करा सकते हैं।
मतगणना पश्चात् दिन रविवार, 20 अप्रैल 2025 को शहीद स्मारक भवन, रायपुर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र तथा चुनाव अधिकारीयों को “चेंबर चुनाव 2025” को सफल बनाने उनके द्वारा दिए गए अमूल्य एवं महवपूर्ण योगदान के फलस्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
रमेश गाँधी
निर्वाचन अधिकारी
मो. 93017-55000

