Tuesday, May 19, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ सरकार

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा छाया यदु UKG में प्रथम, उप मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर ली आशीर्वाद.

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

लगातार दो बार से क्लास में टॉप कर रही है छाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल शहीद स्मारक फाफाडीह की छात्रा छाया यदु यूकेजी (UKG) क्लास में टॉप करते हुए अपने पिता श्रवण यदु और माता शकुन्तला यदु सहित स्कूल के शिक्षकों को गौरवान्वित किया है।

टॉप आने के बाद छाया छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी और छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष माननीय श्री डा. रमन सिंह जी से मिलकर आशीर्वाद लिया। माननीय उप मुख्यमंत्री और विधान सभा अध्यक्ष ने आशीर्वाद देकर छाया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है। बता दे कि छाया पिछले साल LKG में अपने क्लास में टॉप की थी और इस साल UKG में भी टॉप की है।