ग्रामीण विशेषसामाजिक

गोंडवाना गोंड महासभा मालखरौदा राज का वार्षिक अधिवेशन रमेशचंद्र श्याम के अध्यक्षता में डभरा में संपन्न

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा से सम्बद्ध गोंड महासभा मालखरौदा राज के समाज के मुखिया लोग २५ अप्रेल २०२५ तदनुसार शुक्रवार को तहसील मुख्यालय डभरा में में बैठे. अवसर था सामाजिक गतिविधियों और आय व्यय का वार्षिक प्रतिवेदन आम सगाजन को साझा करने का वार्षिक अधिवेशन का. जिसमें मालखरौदा राज के समाज व्यवस्था में समाहित डभरा, मालखरौदा, और जैजैपुर तहसील के सगाजन मातृशक्ति और युवाशक्ति सम्मिलित हुए.
मालखरौदा राज जांजगीर चांपा और बिलासपुर जिले के गोंडवाना समाज के तुलना में अधिक संपन्न सुशिक्षित और संभ्रांत हैं. सेलफोन टेक्नालाजी के शब्दावली में बात करें तो मालखरौदा राज 5G स्तर में पहुँच गया है. क्षेत्र के लोग …. सिंह सिदार उपनाम लिखते है. क्षेत्र के गोंड समाज बेटी रोटी के लें दें में क्षेत्रीयता का सीमा कई दशक पहले तोड़ चुके हैं. मालखरौदा राज के संरक्षक मालखरौदा राजा जितेन्द्र बहादुर सिंह स्वयं हैं. डभरा के मालगुजार सिदार (जगत) परिवार ही हैं. यहाँ संबलपुरहिन दाई और गौटीन दाई का अलग अलग मंदिर है जो सिदार परिवार के पुरखिन है जो कुलदेवी के रूप में पूजे जाते हैं. सर्व समाज के लोग भी उन्हें मानते हैं. उसी परिवार के दामाद (बाबू दुलरू) होने का गौरव कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष को प्राप्त है.
डभरा पहले बिलासपुर फिर जांजगीर चांपा और अभी सक्ती जिले में आता है. रेलमार्ग से बम्बई हावडा रुट पर रायगढ़ से पहले खरसिया स्टेशन में उतरकर सड़क मार्ग से से चंदरपुर रोड पकड कर डभरा पंहुचा जा सकता है. सड़क मार्ग से बिलासपुर शिवरीनारायण… केरा… बिर्रा… हसौद होते हुए पहुचा जा सकता है.
अधिवेशन में मध्यप्रदेश से पहुचे श्री राधेश्याम काकोडिया ने गोंडी संस्कृति के बारे में बताया. अंजोर सिंह सिदार ने गोत्र और उसके समजात भाइयों के सम्बन्ध में जानकारी साझा की. आय-व्यय का व्योरा आडिट पूरा नहीं होने के कारण प्रस्तुत नही किया गया.
वार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र श्याम ने की. उन्होंने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि समाज संस्कृति के साथ साथ शिक्षा पर भी विशेष जोर दे. शिक्षा के आभाव में संस्कृति कब विकृति में बदल जायेगी … पता ही नहीं चलेगा. विशिष्ठ अतिथि के रूप में छेदीलाल नेताम अध्यक्ष गोंड समाज सीपत क्षेत्र सम्मिलित हुए.
अधिवेशन का संयोजन मालखरौदराज के केन्द्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में डभरा तहसील अध्यक्ष लिलाम्बर जगत ने की. मंच सञ्चालन केन्द्रीय सची किरण सिदार ने की.