प्रगतिशील पहल अनुकरणीय मिशाल दवनपुर (कोटा) के लड़की की मंगनी रस्म डभरा (मालखरौदा राज) के लड़के साथ संपन्न
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
27 अप्रेल 2025 तदनुसार दिन रविवार को सालिकराम मरकाम निवासी ग्राम दवनपुर (कोटा) जिला बिलासपुर ने अपने पुत्री खेमलता M.Sc को डभरा जिला सक्ती के मालगुजार- सिदार परिवार के दिव्यभूषण सिंह पिता दिवंगत अशोक सिंह सिदार (जगत) के संग व्याहने का मगनी रस्म पूरा किया. श्री सालिकराम जी ने अपनी बड़ी बेटी का व्याह श्री आर के मरावी निवासी आमगांव के साथ किया है. मरावी जी अभी जांजगीर में तहसीलदार हैं. इस अवसर पर डभरा से वर पक्ष के साठ से भी अधिक पारिवारिक जन, समाज प्रमुख और इष्ट मित्र पहुचे थे. कन्या पक्ष से भी परिजन और समाज प्रमुख
कन्या पक्ष इस रिश्ते के लिए अलग राज … अलग क्षेत्र होने की वजह से झिझक रहे थे, क्योंकि बेलगहना क्षेत्र के लड़की के सक्ती क्षेत्र में रिश्ता जोड़ने से डांड लेने की असफल कोशिश की गई थी. लेकिन अपने दामाद तहसीलदार मरावी जी, गोरेलाल उद्देश बिटकुली (बेलगहना) और रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के संबल प्रदान करने से रिश्ते के लिए राजी हो गए.
मगनी रस्म में श्री हरप्रसाद मरावी और रमेश चंद्र श्याम ढेड़हा के भूमिका में रहे. क्योंकि दोनों वर दिब्य भूषण (दीपू) के भांटो हैं.
आंधी तूफान और हलकी बारिश की वजह से गर्मी के दिनों में भी मौसम खुशनुमा हो गया था.. बिजली की आँख मिचौली बीच बीच में चुभती रही. फिर भी मंगनी कार्यक्रम पारिवारिक माहौल में बड़े उत्साह के साथ बुढादेव के नाम नारियल फोड़कर संपन्न हुआ.

