नियुक्ति से बर्खास्तगी व पदोन्नति के लिए निजी बीएड कॉलेज में शिक्षको का सीट आरक्षित हो।
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफ़ेयर एसोसिएशन की SCERT से मांग ।
दो लाख से अधिक शिक्षकों के लिए प्रदेश में तीन कॉलेज तथा कुल 175 सीट ।
संगठन के प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग ने स्कूल शिक्षा विभाग छ ग शासन व SCERT को पत्र लिखकर मांग किया कि छ ग राज्य में 56303 शासकीय विद्यालयों में 266588 शिक्षक का पद स्वीकृत है जिसमे दो लाख से अधिक शिक्षक पदस्थ है । नई शिक्षा नीति व शिक्षक भरती के लिए जारी गाइड लाइन के अनुसार प्रशिक्षित होना जरूरी है। ज्ञात 1998 से नियुक्त एल बी संवर्ग के शिक्षक को 2007 .08 में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विशेष अभियान चलाया और डीएड से प्रशिक्षित किया अब उन्ही डीएड धारी शिक्षक संवर्ग को ब्याख्याता व प्राचार्य पदोन्नति के लिए बी एड जरूरी अहर्ता निर्धारित किया है ।छ ग में अप्रशिक्षित शासकीय शिक्षकों के तीन कॉलेज शास उन्नत शिक्षा अध्यपन संस्थान बिलासपुर ,शास शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर ,व कांकेर में कुल 175 सीट निर्धारित है। प्रांताध्यक्ष नवरंग ने जानकारी दी कि दो लाख से अधिक शिक्षक है जिसमे डीएड धारी शिक्षक की संख्या अधिक है ऐसी स्थिति में सभी को बीएड में भर्ती सम्भव नहीं है और शिक्षक एवम प्रधान पाठक से ब्याख्याता पदोन्नति में बीएड अनिवार्य किये जाने एवम वरिष्ठ होने के बावजूद वंचित हैं।गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफ़ेयर एसोसिएशन छ ग राज्य के सभी निजी बीएड महाविद्यालय में नियमित शिक्षक को बीएड योग्यता हासिल करने शासकिय बीएड महाविद्यालय में प्रवेश की भांति सीट कोटा निर्धारित करने की मांग कि है।

