छत्तीसगढ़व्यापार

कल नई दिल्ली में देश के व्यापारी नेता तुर्की और अज़रबेजान से व्यापार बॉयकॉट का लेंगे निर्णय – अमर पारवानी

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
*छत्तीसगढ़ ट्रेव्ल्स ट्रेड एसोसियेशन का कैट के इस अभियान को पूर्ण समर्थन*

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष परमानन्द जैन, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कल नई दिल्ली में देश के विभिन्न राज्यों के प्रमुख व्यापारी नेताओं की एक राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस बुलाई है जिसमें पाकिस्तान का समर्थन करने के कारण तुर्की एवं अजरबेजान के साथ व्यापारियों द्वारा सभी वस्तुओं का आयात-निर्यात व्यापार बंद किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा। कैट का कहना है कि जो भी देश भारत के खिलाफ है, उसके साथ व्यापार करने का कोई सवाल ही नहीं है और देश के व्यापारियों द्वारा अपनी देशभक्ति को प्रदर्शित करने का यही समय है। पूरे देश के साथ व्यापारी भी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर खड़े हैं। कॉन्फ्रेंस में भारत की सेनाओं के शौर्य एवं पराक्रम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए देश भर में तिरंगा यात्रा का आयोजन एवं ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा भारत के व्यापार की हड़पने के खिलाफ भी बड़े निर्णय लिए जाएँगे।

इसी कड़ी में आज के कैट के प्रदेश कार्यालय में कैट एवं छत्तीसगढ़ ट्रेव्ल्स ट्रेड एसोसियेशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने की। छत्तीसगढ़ ट्रेव्ल्स ट्रेड एसोसियेशन (CGTTA) के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे। सीजीटीटीए ने कहा कि हम तुर्की और अज़रबेजान की यात्रायों की बुकिंग नहीं करेगें तथा इन दोनों देशों से व्यापार पर प्रतिबंध में हम कैट का पूर्ण समर्थन करते है।

बैठक में कैट एवं CGTTA के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिंह, भरत जैन, अवनीत सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण।