ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

जातिगत जनगणना को लेकर महासभा की महत्वपूर्ण बैठक 30 जून को गोंडवाना भवन बलौदाबाजार में*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

गोंडवाना गोंड महासभा की आवश्यक बैठक गोंडवाना समरसता भवन बस स्टैंड के पास बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़) में जिलाध्यक्ष श्री राम ध्रुव की अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ एवं प्रांतीय महासचिव गोंडवाना गोंड महासभा श्री आर एन ध्रुव के विशेष उपस्थिति में दिनांक 30 .5. 2025, दिन –शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे आहुत की गई है।
बैठक में वर्ष 2026 में देश में होने जा रहे जातिगत जनगणना पर चर्चा, विभिन्न संगठनों द्वारा संवैधानिक हितों की रक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में सामाजिक जनों से अनिवार्य उपस्थिती की अपील महासचिव मोहन शोरी द्वारा की गई है । उक्त आशय की जानकारी प्रांतीय मीडिया प्रभारी गोंडवाना गोंड महासभा आर के मरकाम द्वारा दी गई।