समाज परिवर्तन की दिशा में कहलूर हिमकल्प फाउंडेशन की पहल अध्यक्ष – अनिल ठाकुर
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज जनचक्र” वृत्तचित्र श्रृंखला के पोस्टर का जिलाधीश महोदय ने किया शुभारंभ
जिलाधीश श्री राहुल कुमार ने आज जनचक्र नामक वृत्तचित्र श्रृंखला के पोस्टर का औपचारिक शुभारंभ किया। यह श्रृंखला सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित है, जिसे कहलूर हिमकल्प फाउंडेशन और इरोज टाइम्स न्यूज़ के संयुक्त सहयोग से तैयार किया गया है।
इस अवसर पर कहलूर हिमकल्प फाउंडेशन के संस्थापक श्री अनिल ठाकुर, इरोज टाइम्स न्यूज़ के ब्यूरो चीफ श्री संजीव सोनी, रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बिलासपुर के सचिव श्री अमित कुमार तथा इरोज टाइम्स के फोटो जर्नलिस्ट श्री विवेक गर्ग भी उपस्थित रहे।
जनचक्र का उद्देश्य समाज में व्याप्त समस्याओं को उजागर करना और उनके समाधान की दिशा में जनचेतना एवं सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। कहलूर हिमकल्प फाउंडेशन इस पहल के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस शुभारंभ अवसर पर जिलाधीश श्री राहुल कुमार ने कहा कि जनचक्र जैसी पहलें समाज में संवाद और जागरूकता को बढ़ावा देती हैं तथा समस्याओं के समाधान में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने आयोजन टीम को इस प्रयास के लिए बधाई दी और इसकी सराहना की।

