Monday, October 19, 2026
छत्तीसगढ़व्यापार

कैट ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ईएससी कालोनी में वृक्षारोपण किया – कैट*

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश एक्सक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज कैट ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ईएससी कालोनी में वृक्षारोपण किया गया।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री पारवानी ने बताया कि कैट ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ईएससी कालोनी में वृक्षारोपण किया गया ।
उन्होनें आगे कहा कि पेड़ों को धरती पर ऑक्सीजन का इकलौता एवं श्रेष्ठ स्त्रोत माना जाता है। जब तक पर्यावरण में ऑक्सीजन नहीं होगी तो किसी भी प्लांट में जरूरत के लिए ऑक्सीजन का उत्पादन करना मुश्किल काम है, इसलिए बहुत जरूरी है कि हम पेड़ों को लगाने पर जोर दें कैट ने देश भर के व्यापारियों से अपील की है की वो एक पौधा अपने घर में एवं एक पौधा अपनी दुकान पर अवश्य लगाएं । वहीं कैट ने सभी उद्योगों से भी आग्रह किया है की वो अपने कारखानों में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने पर जोर दें।

वृक्षारोपण कार्य में कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, परमानन्द जैन, सुरिन्द्रर सिंह, भरत जैन, अवनीत सिंह, कैलाश खेमानी, कन्हैया गुप्ता, प्रीतपाल सिंह बग्गा, शंकर बजाज, विजय जैन, नागेन्द्र तिवारी, गोल्डी जैन, शैलेन्द्र सिंह, अमित गुप्ता, बी.एस. परिहार, प्रकाश माखीजा एवं अन्य पदाधिकारीगण।
धन्यवाद