छत्तीसगढ़रेल्वेस

श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वैगन रिपेयर शॉप रायपुर का निरीक्षण किया गया ।*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

*महाप्रबंधक ने वैगन रिपेयर शॉप के मैकेनिकल इंजीनियरिंग एवं तकनीकी स्टाफ के ज्ञान कौशल को जांचा परखा*

रायपुर: 06 जून, 2025

आज दिनांक 06 जून 2025 श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वैगन रिपेयर शॉप रायपुर का निरीक्षण किया गया एवं प्रधान विभागाध्यक्ष एवं वैगन रिपेयर शॉप के मुख्य कर्मशाला प्रबंधक के साथ बैठक ली ।

महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश जी ने वैगन रिपेयर शॉप निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम स्लाइड प्रेजेंटेशन के माध्यम से वैगन रिपेयर शॉप में चल रहे कार्यो का जायजा लिया गया । इसके पश्चात महाप्रबंधक जी द्वारा वेस्ट टू आर्ट से बनी कलाकृतियां का निरीक्षण किया गया गेटवे ऑफ़ इंडिया, विशाल गणपति जी को देखा एवं स्क्रैप के उपयोगीकरण की सराहना की। गुडस ट्रेन के वैगनों की मरम्मत के वैगन फ्लो चार्ट का अवलोकन कर व्हील शॉप, सी.टी.आर.बी सेक्शन, बॉगी शॉप , डीवी सेक्शन ,सी.बी.सी सेक्शन , वैगन बॉडी-I एवं वैगन बॉडी-II , स्टोर डिपो , गुडस ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम में लगने वाले डिस्ट्रीब्यूटर वॉल की टेस्टिंग एवं एसेंबलिंग, व्हील में लगने वाले बॉगी कंपोनेंट के स्प्रिंग्स बॉगी की मरम्मत मेकैनिज्म को जांचा – परखा एवं तकनीकी स्टाफ के कौशल की जानकारी ली, कोन क्लीयरेंस, सील वायरिंग मेकैनिज्म को जांचा एवं व्हील शॉप के एक्सेल जर्नल लेथ मशीन की कार्य प्रणाली के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। गुडस ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम में लगने वाले एयर ब्रेक सिस्टम के कंपोनेंट जो की महिला कर्मचारियों रानी दुर्गावती ग्रुप द्वारा रिपेयर किए जाते हैं, महिलाओं के तकनीकी कार्यों की जानकारी ली । गुडस ट्रेन के वैगनों की मरम्मत में व्हील एसेंबल की बोगी शॉप में कार्यरत महिला रेल कर्मियों से भी तकनीकी कौशल पर चर्चा की । वैगन मरम्मत में वैगन को ऊपर उठाने के उपयोग आने वाली 20 टन ईओटी क्रेन का शुभारंभ किया ।
वैगन रिपेयर में मरम्मत में उपयोग आने वाली सामग्री के रखरखाव के भंडार विभाग का निरीक्षण किया। प्रत्येक सामान के रखरखाव की जानकारी ली। वैगन रिपेयर शॉप निरीक्षण के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने पौधारोपण भी किया गया ।

महाप्रबंधक महोदय ने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कर्मचारी हितों पर चर्चा की एवं वैगनों की मरम्मत में लगे तकनीकी कर्मियों, इंजीनियरों से बात की । सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुणवत्ता परख रेलवे के मानकों के अनुसार कार्य करने पर जोर दिया।

इस निरीक्षण के दौरान श्री तरुण प्रकाश ,श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर, श्री संजय बिस्वास, मंडल रेल प्रबंधक रायपुर श्री दयानंद , मुख्य कर्मशाला प्रबंधक श्री निर्मल कुमार भण्डारी जी, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रवि निवाले, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री एन.नियोगी एवं मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष एवं मुख्य अधिकारीगण उपस्थित थे