ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़सामाजिक

आदिवासी जमीन की लूट … पांच जून को अखबार में इश्तिहार … छः जून को दावा आपत्ति की पेशी

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
आदिवासी जमीन को गैर आदिवासी को बेचने के लिय कलेक्टर से अनुमति के लिए आवेदन किया जाता है. इस प्रक्रिया में अखबार में इश्तिहार दिया जाता है कि किसी ब्यक्ति या संस्था को आपत्ति हो तो तय तिथि में स्वयं अथवा अधिवक्ता के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराएँ इसके लिए सामान्यतः इश्तिहार प्रकाशन की तिथि से दो हफ्ते का समय दिया जाता है. इस प्रकरण में इश्तिहार 5 जून के हरिभूमि में प्रकाशित हुआ है और छः जून २०२५ को आपत्ति दर्ज करने की पेशी तारीख मुक़र्रर किय गया है.
आदिवासी जमीन बचाओ अभियान के सजग कार्यकर्ताओं ने छः जून को ही तत्परता के साथ आपत्ति दर्ज किया और न्यायालय से लिखित सवाल भी किया कि ऐसा करने के पीछे क्या मंशा है? समाज को साझा करें.
प्रकरण है ….आवेदक सतानंद कँवर पिता धनउराम निवासी खिसोरा द्वारा मौजा मोह्तराई स्थित खसरा नं 589, 591 रकबा 0.62, 0.87 कुळ रकबा 1.49 एकड़ और खसरा नं 592, 597, 638/1-2-4, 650 कुळ रकबा 1.29 एकड़ भूमि सकल रकबा 2.78 एकड़ को गैर आदिवासी क्रेता के पास विक्रय की अनुमति दिए जाने हेतु दो अलग अलग आवेदन किया गया है। दोनों का इश्तिहार अलग अलग पांच जून के “हरिभूमि” अखबार में प्रकाशित हुआ था और छः जून को दावा आपत्ति के लिय तिथि तय किया था.
जमीन ग्राम मोह्तराई की है और मोह्ताराई गाँव बिलासपुर रतनपुर नेशनल हाई वे पर स्थित है. आवेदक सतानंद कँवर ग्राम खिसोरा (बलोदा) जिला जांजगीर चाम्पा निवासी हैं. इश्तिहार में गैर आदिवासी क्रेता का नाम नहीं दिया गया है. न्यालय के फ़ाइल से पता चला कि दोनों प्रकरण में कुल २.७८ एकड़ भूमि के क्रेता दिनेश कुमार बघेल पिता उपेंद्र्मणि सिंह बघेल निवासी बाबजी पार्क बिलासपुर हैं.
पड़ताल से यह भी पता चला कि उक्त भूमि सतानंद कँवर ने दिलेश्वर कुमार खैरवार पिता मनमोहन खैरवार निवासी माताचौरा सरकंडा बिलासपुर से क्रय किया है. दिलेश्वर खैरवार एक जमीं व्यवसायी डेवलपर का मामूली कारिन्दा है. इसमें भी बेनामी लेनदेन की आशंका है.
बेनामी संपत्ति होने की आशंका पर रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के नेतृत्व में आपत्ति दर्ज किया गया. साथ रहे सर्वश्री समय सिंह गोंड कार्यकारी जिला अध्यक्ष, अनिल ध्रुव प्रदेश संयोजक आदिवासी स्टूडेंट यूनियन, अविनाश ध्रुव, जगदीश प्रसाद सिदार .