छत्तीसगढ़रायपुर

11 जून को प्रदेशव्यापी आंदोलन में हजारों की संख्या में धमतरी से अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए आंदोलन में शामिल हुए

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

मांगी पूरी नहीं होने पर आगे होगा उग्र प्रदर्शन

सर्व अनुसूचित जाति -जनजाति संयुक्त मोर्चा धमतरी के जिला संयोजक जीवरखन लाल मरई जिला अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, जिला संयोजक भाव सिंह डहरे जिला अध्यक्ष सतनामी समाज, जिला संयोजक पालनहार मेश्राम जिला अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा, गेवाराम नेताम जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ धमतरी, रमेश लहरे जिला अध्यक्ष अजाक्स ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि
छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति जनजाति आरक्षित संवर्ग के चार प्रमुख कर्मचारी संगठन छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कमर्चारी संघ अजाक्स, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ, सोशल जस्टिस एंड लीगल फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के संयुक्त फोरम छत्तीसगढ़ राज्य आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन तथा सर्व आदिवासी समाज, गोंडवाना गोंड़ महासभा, हल्बा समाज, कंवर समाज, प्रगतिशील सतनामी समाज, संवरा समाज, उरांव समाज, नगारची समाज, बौद्ध महासभा, आदिवासी विकास परिषद, बस्तर आदिवासी समन्वय समिति सहित आरक्षित सामाजिक संगठनो के संयुक्त तत्त्वावधान में एससी- एसटी के संवैधानिक अधिकार यथा पदोन्नति में आरक्षण, जनसंख्या के आधार पर आरक्षण, आरक्षित वर्गों के लिए छात्रवृत्ति में 2.50 लाख की आय सीमा को समाप्त करने, फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारकों पर कार्रलाई किये जाने, जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरलीकरण किये जाने, पेसा कानून लागू करने,
लोक सेवा (अजा/अजजा, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण) अधिनियम 1994 के प्रावधानो को शत-प्रतिशत लागू किये जाने, बैकलॉग की पूर्ति हेतु विशेष भर्ती अभियान चलाये जाने सहित अन्य अपनी 10 सूत्रीय मांगो को लेकर 11 जून को तूता धरना स्थल नवा रायपुर में राज्यव्यापी विशाल धरना-प्रदर्शन आंदोलन आयोजित किया गया। जिसमें पूरे प्रदेश भर के समस्त जिला मुख्यालयों से हजारों की संख्या में अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के अधिकारी कर्मचारी सहित अनुसूचित जाति जनजाति संवर्ग के सामाजिक प्रमुख गण एवं सदस्य गण सम्मिलित हुए और अपने संवैधानिक अधिकारों की मांगों के लिए आवाज बुलंद किए।
इस आंदोलन में धमतरी, भखारा, कुरुद, मगरलोड, नगरी , बेलरगांव तहसील, कुकरेल तहसील क्षेत्र में आरक्षित वर्ग के समस्त सामाजिक संगठनों, इकाइयों तथा आरक्षित वर्ग के कर्मचारियों- अधिकारियों ने अधिक संख्या में उपस्थिति प्रदान कर आंदोलन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया। इस विशाल धरना प्रदर्शन में प्रदेश स्तरीय शीर्ष नेतृत्वकर्ता डॉ. लक्ष्मण भारती,आर एन ध्रुव, आर एल ध्रुव, अनिल बनज, एन आर चंद्रवंशी, जीके मंडावी, जितेंद्र पाटले, विनोद कोसले सहित सामाजिक मुखिया गण बी एस रावटे, विनोद नागवंशी, मोहनलाल कोमरे, प्रदेश मिडिया प्रभारी जिवराखन लाल उसारे सुभाष परते, विनोद भगत, संतोषी ठाकुर, एम आर ठाकुर, फूल सिंह नेताम, कुंदन ठाकुर, चंद्रिका प्रसाद,एम आर ध्रुव, आर एस नायक, संदीप पैंकरा, डी आर आंचला, अनिल मेश्राम, हर्ष मेश्राम, सुनील रामटेके, भागवत बंजारे आदि ने संबोधित करते हुए सरकार को बताया कि यह तो एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन है यदि इसके बाद में भी मांगी पूरी नहीं होगी तो यह मोर्चा आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। धमतरी जिले से महेश रावटे, माधव सिंह ठाकुर, काशी कंवर, विश्राम दाऊ, पोखन कंवर, जयपाल ठाकुर, श्यामलाल नेताम, शिव नेताम, उमेश देव, होमन कतलाम, सुरेंद्र ध्रुव, ललित ठाकुर, ठाकुर राम नेताम, उदय नेताम, देवनाथ नगारची,एच आर ध्रुव, वीएस सिदार, सुजाता ध्रुव,अंजना नेताम, एमडी पैकरा, मदन ध्रुव, स्कंद ध्रुव, सुरेश ध्रुव, रोहित दीवान, भूपेंद्र ठाकुर, ईश्वर नेताम, राहुल नेताम, दौलत ध्रुव, गौतम पोटाई, टीकाराम कुंजाम, कलाराम गंगेश, नरेश गावरे, हर्ष कुमार, हेमंत ध्रुव, खिलेंद्र पडोटी, वेद प्रकाश ध्रुव, संतोष कुंजाम, कृष्णा मरकाम, आधार ध्रुव, रूपेंद्र बघेल,राकेश वैद्य, दीपक सहारे आदि शामिल हुए यह जानकारी प्रदेश मिडिया प्रभारी जिवराखन लाल उसारे ने दिया