ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु विधायक केशकाल नीलकंठ टेकाम द्वारा सामाजिक जनों को आश्वत किये

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

विभिन्न संवैधानिक मुद्दों को लेकर सामाजिक मुखिया गण केशकाल के माननीय विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा से संक्षिप्त धमतरी प्रवास के दौरान सौजन्य मुलाकात कर ज्वलंत मुद्दों को रखे। श्री टेकाम जी ने सामाजिक मुखियागणों को आश्वत करते हुए उक्त समस्याओं के निराकरण की बात कही। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव, गोंड समाज के संरक्षक शिवचरण नेताम सोरिद नगर, आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री कोमल सिंह ठाकुर पोटियाडीह, श्री शत्रुघ्न ध्रुव संबलपुर, मां अंगारमोती के पुजारी श्री ईश्वर नेताम, श्री तुकाराम मरकाम, श्री हुलार सिंह कोर्राम रीवागहन, श्री भगत राम उईके बोडरा,श्री सुदर्शन ठाकुर बलियारा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।