रानी दुर्गावती शौर्य, साहस, आत्मस्वाभिमान की प्रतीक -जीवराखन मरई
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सर्व आदिवासी समाज एवं ध्रुव गोंड़ समाज मुड़ा धमतरी ने किया माल्यार्पण
सर्व आदिवासी समाज धमतरी एवं आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज मुड़ा क्षेत्र धमतरी के संयुक्त तत्वाधान में गोंडवाना साम्राज्य की शासिका महारानी वीरांगना रानी दुर्गावती के शहादत दिवस 24 जून के अवसर पर धमतरी के लक्ष्मी निवास चौक गोकुलपुर में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन करते हुए उनके शौर्य को याद किया। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला धमतरी जिला अध्यक्ष जीवरखन लाल मरई ने गोंडवाना साम्राज्य की महान शासिका रानी दुर्गावती के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी दुर्गावती ने जुल्म के आगे झुकने से इनकार कर दिया और स्वतंत्रता, आत्म सम्मान तथा अस्मिता के लिए संघर्ष के तथा युद्ध के मार्ग को चुनते हुए अपने साम्राज्य की रक्षा तथा अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान 24 जून सन 1564 को किया। गोंड़ समाज धमतरी के प्रमुख सलाहकार डॉ.ए. आर ठाकुर, मुड़ा क्षेत्र धमतरी के अध्यक्ष श्यामलाल नेताम, जिला कोषाध्यक्ष शिव नेताम, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष ईश्वरी नेताम, धमतरी मुड़ा सचिव घनश्याम नेताम आदि ने भी इस अवसर पर रानी दुर्गावती के अदम्य साहस शौर्य पर प्रकाश डालते हुए मातृशक्ति एवं नारी शक्तियों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला प्रभाग कार्याकारी मुड़ा अध्यक्ष पुजा कुंजाम, महिला प्रभाग उपाध्यक्ष भाविका मंडावी ,जीतू कुंजाम,अनुप मंडावी, राजकुमार नेताम, घनाराम नेताम, पुष्पा ध्रुव, बबिता नेताम, सरस्वती नेताम सहित गोकुलपुर के समस्त स्वजाति बंधुगण एवं समाजिक जन उपस्थित रहे।
जीवराखन लाल मरई
जिला अध्यक्ष
सर्व आदिवासी समाज धमतरी
श्यामलाल नेताम
मुड़ा अध्यक्ष धमतरी क्षेत्र

