छत्तीसगढ़रायपुर

रोटरी डिस्ट्रिक्ट ३२६१ के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के द्वारा, उद्भभव फिजियोथैरेपी कचना रोड

Spread the love

*आज दिनांक 1 जुलाई 2025 मंगलवार को रोटरी डिस्ट्रिक्ट ३२६१ के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर के द्वारा, उद्भभव फिजियोथैरेपी कचना रोड ,शंकर नगर, मे रक्तदान एवं डेंटल चेक अप शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्लब सदस्यों ने एवं अन्य लोगों ने भाग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया ।* *इस शिविर का आयोजन का उद्देश्य समाज में जरूरत मंद मरीजों को रक्त की आपूर्ति करना और जरूरतमंद मरीजों की मदद करना था।*

*शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को न केवल रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई बल्कि उन्हें रक्तदान करने के बाद उचित देखभाल और आराम भी प्रदान किया गया ।*
*इस अवसर पर एलिगेंस क्लब की वर्ष २०२५ — २६ की अध्यक्ष रॉट नीरू अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान एक जीवनदायिनी पहल हैं , जिससे हम कई जिंदगियों को बचा सकते हैं।*
*ग्रेटर क्लब के अध्यक्ष रॉट रितेश जिंदल ने बताया कि इस तरह के शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान कर सकें और जरूरतमंद मरीजों की मदद कर सके। उन्होंने कहा कि आप भी रक्तदान करके दूसरों की जिंदगी बचा सकते हैं । रक्तदान के इस महादान में भाग ले और समाज के प्रति अपने जिम्मेदारी निभाएं ।*

*डेंटल चेकअप का लाभ काफी लोगों को मिला ।*

*जैसा कि १ जुलाई को हर वर्ष पूरे विश्व में रोटरी का नया कार्यकाल प्रारंभ होता है एवं इसकी शुरुआत रोटरी सदस्य रक्त दान से प्रारंभ करते है।*