Tuesday, August 18, 2026
छत्तीसगढ़शिक्षा

धमतरी जिले के चारों ब्लाकों के शिक्षकों ने अपने चार सूत्रीय मांगों के लिए सड़क पर उतर कर किया धरना प्रदर्शन

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

*धमतरी विकासखंड के शिक्षकों ने गांधी चौक मैदान में शिक्षक साझा मंच धमतरी के बैनर तले किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन*

*2008 सेटअप, क्रमोन्नति-समयमान वेतनमान एवं पुरानी पेंशन लागू करने पर जोर*

युक्तियुक्तकरण में हुई अनियमितता तथा क्रमोन्नत वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर शिक्षक साझा मंच धमतरी द्वारा आज एक जुलाई को धमतरी जिले के सभी चारों विकास खण्ड मुख्यालयों में एक दिवसीय जोरदार धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। जिसके तहत धमतरी विकासखंड इकाई के द्वारा गांधी चौक मैदान तहसील कार्यालय धमतरी के पास एक दिवसी धरना प्रदर्शन किया गया धरना प्रदर्शन पश्चात रैली निकालकर अपनी चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, शिक्षा सचिव स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के नाम एसडीएम धमतरी के माध्यम से सौंपा गया।

मंच के जिला संचालक डॉ भूषण लाल चंद्राकार, अमित महोबे, दिनेश पांडे, दौलत राम ध्रुव, धमतरी ब्लॉक संचालकगण, गेवाराम नेताम, वरुण साहू, चेतन लाल साहू, तेजलाल साहू ने बताया कि राज्य में सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण के नाम भारी भर्राशाही की गई है। जिसमें उम्रदराज शिक्षकों तथा महिलाओं को जबरिया अन्यंत्र भेज दिया गया है। जिसके कारण कई शाला शिक्षक
विहीन हो गए हैं। राज्य में प्राचार्यों एवं व्याख्याताओं का पदोन्नति नहीं हो पाई है। जिसके कारण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहा है।

मंच के द्वारा चार सूत्रीय मांग दोषपूर्ण युक्तियुक्तकरण को दुरुस्त कर 2008 के सेटअप के अनुसार शिक्षकों की व्यवस्था किया जाना, सोना साहू प्रकरण को आधार मानते हुए समयमान वेतनमान क्रमोन्नति वेतनमान देने हेतु विभाग से जनरल आदेश जारी करने, नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करते हुए पुरानी पेंशन सहित सम्पूर्ण लाभप्रदान करना व डीएड योग्यता धारी को भी प्राचार्य पदोन्नति में शामिल किया जाना शामिल है।
बताया गया कि छत्तीसगढ़ के सभी 146 विकास खण्डों सहित धमतरी जिले के चारों विकास खण्ड में शासन के शिक्षक विरोधी
नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया। जिला संचालक ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षकों के आंदोलन को हल्के में लेने की भूल न करे, और शिक्षकों को परेशान करना बंद करे, अन्यथा पूरे प्रदेशभर के शिक्षक स्कूलों में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जायेंगे, जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होगी। आज के धरना प्रदर्शन एवं रैली में प्रमुख रूप से शिक्षक साझा मंच के जिला ब्लाक के पदाधिकारी गण एवं शिक्षक गण जिसमें प्रमुख रूप से प्रांतीय संचालक देवनाथ साहू, ममता खालसा, सविता छाटा,बिंदु ध्रुव, हरीश सिन्हा, बलराम तारम, डॉ आशीष नायक, कैलाश साहू, देवेंद्र भारद्वाज, दीपक सहारे, शिवेंद्र साहू, दुष्यंत सिन्हा, हरीश कुमार साहू, धर्मेंद्र साहू, मुरारी लाल साहू, शीतल नायक, नारद देवांगन, रूपेश साहू, मोहित बनपेला,प्रदीप सिन्हा, पूर्णिमा साहू, हितेश साहू, हुलसी साहू,टीकाराम सिन्हा, चोवाराम चंद्राकर, संगीता राव, सीमा मनोज भूषण लाल साहू, संतोष सहित बड़ी संख्या में शिक्षक संवर्ग शामिल थे।

गेवाराम नेताम
वरुण साहू
चेतन लाल साहू
तेजलाल साहू
ब्लॉक संचालक
ब्लॉक शाखा धमतरी
शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़