छत्तीसगढ़व्यापार

जीएसटी दिवस के 8 वर्ष पूर्ण होने पर कैट ने केन्द्रीय जीएसटी कमिश्नर से मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनांए दी – कैट

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 
कैट ने जीएसटी दिवस पर कैट ने जीएसटी कर प्रणाली को सरल बनाये जाने का आग्रह किया

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश एक्सक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि आज जीएसटी दिवस के 8 वर्ष पूर्ण होने पर कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में कैट का एक प्रतिनिधी मंडल ने श्री महावीर प्रसाद मीणा जी, आडिट कमिश्नर, डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय जी. अपील आयुक्त, श्री सुधाकर पाण्डेय जी, आडिट अतिरिक्त कमिश्नर, श्री सचिन पी. आर. जी , कार्यकारी अतिरिक्त कमिश्नर, श्री अमित चौधरी जी, कार्यकारी संयुक्त कमिश्नर एवं डॉ. बुरा नागा संदीप जी, कार्यकारी संयुक्त कमिश्नर केन्द्रीय जीएसटी एवं उत्पाद शुल्क कमिश्नर से मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनांए दी।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने बताया कि जीएसटी दिवस के 8 वर्ष पूर्ण होने पर कैट ने केन्द्रीय जीएसटी एवं उत्पाद शुल्क कमिश्नर से मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनांए दी। एवं कैट ने जीएसटी दिवस पर कैट ने जीएसटी कर प्रणाली को सरल बनाये जाने का आग्रह किया। उन्होनें आगे कहा कि छत्तीसगढ़ ने 4,135 करोड़ का जीएसटी संग्रहण कर देश के शीर्ष 15 राज्यों की सूची में अपनी जगह बनाई है। जीएसटी संग्रहण के मामले में छत्तीसगढ़ ने केरल, पंजाब, और बिहार जैसे बडे़ राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। राज्य में इस आर्थिक प्रगति हुई है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा व्यापार और उद्योग क्षेत्र में किए गए सशक्त सुधारों का प्रतिफल है, साथ ही छत्तीसगढ़ के 12 लाख व्यापारियों का विश्वास है एवं व्यापारी छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के लिए संकल्पित है।

उपरोक्त मुलाकात में कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, जयराम कुकरेजा, मोहन वर्ल्यानी, सी.ए. मुकेश मोटवानी, विजय पटेल, नागेन्द्र तिवारी एवं रतनदीप सिंह।
धन्यवाद
सुरिन्द्रर सिंह
प्रदेश महांमत्री
7000147979