छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ सरकार

अनुसूचित जाति,जनजाति वर्ग के सामाजिक एवं अधिकारी कर्मचारी संगठन के संयुक्त टीम विभिन्न संवैधानिक मुद्दों पर मंत्रियों से भेंट कर पक्ष रखे

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति सामाजिक एवं अधिकारी कर्मचारी संगठन की ओर से सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के अध्यक्ष श्री सुभाष परते के माध्यम से माननीय श्री रामविचार नेताम जी, मंत्री अनुसूचित जाति ,जनजाति विकास मंत्री, अध्यक्ष स्थायी समिति एवं माननीय श्री अरूण कुमार साव जी उप मुख्यमंत्री
से सौजन्य भेंट कर पदोन्नति में आरक्षण सम्बंधित मामले सुप्रीमकोर्ट के आदेश दिनांक 1-5-2023 और दिनांक 24-2-2025 को पदोन्नति मे आरक्षण दिए जाने के अनुमति,आदेश का तत्काल पालन कराये जाने और मध्य प्रदेश शासन द्वारा लागू किये गये पदोन्नति मे आरक्षण नियम
के जैसे छत्तीसगढ मे भी तत्काल नियम निर्देश जारी कराये जाने सहित 10 सूत्रीय संवैधानिक मुद्दों के संबंध मे चर्चा और विचार विमर्श किया गया,दोनो माननीय मन्त्रियों ने मांग पत्र को ध्यानपूर्वक आवलोकन कर सभी तथ्यों पर अपनी सहमति और माननीय मुख्य मंत्री को अनुश॔सा सहित भेजने और हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिये है। एससी एस टी समाज एवम आरक्षित वर्ग अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन संयुक्त टीम की ओर से मा लक्ष्मण भारती,प्रांताध्यक्ष अजाक्स,मा.कमलेश ध्रुव,प्रांतीय उपाध्यक्ष जनजाति सेवक संघ,मा.मोहन कोमरे जनजाति सेवक संघ,मा.अनिल बनज सोजलिफ,मा.एन आर चंद्रवंशी,महासचिव जनजाति सेवक संघ,मा.जी के मंडावी विद्युत विभाग आरक्षित वर्ग अधिकारी फेडरेशन,मा. एम आर ध्रुव,मा.देव लाल भारती,मा.अश्वनी बंजारा,मा.विनोद कोशले सोजलिफ,मा.विरेन्द्र मरावी,मा सूरज मरकाम आदि उपस्थित रहे।