नगर निगम चुनाव में कांग्रेस भाजपा प्रत्याशियों को तीसरे चौथे स्थान पर ढके देनेवाले निर्दलीय पार्षद सूर्यकिशोर राज को मातृशोक… संवेदना व्यक्त करने बुटापारा बिलासपुर पहुंचे समाज के दिग्गज लोग
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
गिरिजा देवी मरावी का निधन विगत 2 जुलाई 2025 को हो गया था. जिनका 11 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को दसकर्म संस्कार सम्पन्न हुआ. वे गोंड समाज मोपका चक के अध्यक्ष विमल कुमार राज (मरावी) की पत्नी तथा बिलासपुर नगर निगम के वार्ड नं 43 के निर्दलीय पार्षद सूर्यकिशोर राज के माता थीं. वे पैंसठ बसंत देखकर एक पुत्र तीन पुत्रियों सहित भरापूरा पारिवारिक बगिया छोड़ कर इस भौतिक जगत से विदा हुई हैं.
ज्ञात हो कि समाज समर्थित निर्दलीय सूर्यकिशोर राज नगर निगम बिलासपुर के चुनाव में कांग्रेस भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को क्रमशः तीसरे चौथे स्थान पर धकेल दिया था. दुसरे स्थान पर भी निर्दलीय प्रत्याशी था.
शोक संतप्त मरावी परिवार को नैतिक संबल और सांत्वना प्रदान करने उनके परिजन, इष्ट मित्र और समाज प्रमुख जन पहुंचे थे. जिसमे पालीगढ़ प्रमुख कौशल सिंह राज, नव गठित ताला महासभा से रामनाथ कतलम, सल्कू मरकाम, ढेलु राम ध्रुव, आर के नेताम, रामचंद्र् ध्रुव, शिव नारायण चेचाम, अमृतलाल मरावी, राजेन्द्र सिंह मरकाम, मुनिलाल मरावी, डॉ. सी.पी. सिंह, सहित कई सम्मानित सगाजन पहुचे थे.
पाली तानाखर विधायक मा. तुलेश्वर मरकाम, और मस्तुरी विधायक मा. दिलीप लहरिया भी अपना अमूल्य समय प्रदान किये.
रमेश चन्द्र श्याम
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

