छत्तीसगढ़रायपुर

लक्षमी तरू वनौषधि पौधा एवम छायादार पौधरोपण से लहलहायेगा लोधेशवरधाम

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज महिलाओं द्वारा सावन उत्सव, गीत संगीत, सावन क्वीन के अलावा म्यूजिकल कुर्सी दौड हर्षोल्लास के साथ संपन्न……। *** लोधी क्षत्रिय समाज द्वारा रजत जयंती वर्ष पोस्टर का हुआ विमोचन….। सावन माह के अवसर पर लोधेशवरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ के तत्वावधान में सावन उत्सव के साथ वृक्षारोपण संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत लोधेशवर भगवान का पूजा अर्चना के साथ-साथ अमर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी एवम स्वामी ब्रह्मानंद लोधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। दुर्गेशवर मानस मंडली दुर्ग छत्तीसगढ एवम अवंती मानस मंडली भनपुरी द्वारा अमृतवाणी भजन भी प्रस्तुत हुआ। तारीणी लिल्हारे के नेतृत्व मे भव्य सावन गीत संगीत के साथ नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान लोधेशवरधाम के परिसर में वनौषधि पौधा लक्ष्मी तरू, कोनो कारपस, कदम, अमलतास, आम, पीपल, नीम, बरगद, गुलमोहर के अलावा फलदार पौधा भी सैकडो के तादात में ग्रीन आर्मी के प्रमुख एवम लोधेशवरधाम के संयोजक लोधी एच डी ढेकवारे के नेतृत्व मे लगाया गया। छत्तीसगढ राज्य बनने के समय से समाज द्वारा निरंतर 24 वर्षो से सामाजिक कार्य करते आ रहे है। इस वर्ष लोधेशवरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ द्वारा रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूरे साल भर मनाया जायेगा। इस अवसर पर लोधेशवरधाम के अध्यक्ष सुरेश कुमार सुलाखे एवम संयोजक लोधी उत्तम वर्मा और यवतमाल महाराष्ट्र के अध्यक्ष जगलाल बहेटवार, संरक्षक एच. डी. ढेकवारे, बेमेतरा से डा अवधेश पटेल भोपाल मध्यप्रदेश से नर्सिग कालेज के डायरेक्टर रमेश सिंह राजपूत, मंडला बालाघाट महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती सुनिता जंघेला, दुर्ग नगर-निगम की पार्षद श्रीमती सावित्री दमाहे, भिलाई महिला अध्यक्ष कमला बाई वर्मा, के अलावा सभी पदाधिकारीगण एवम सदस्यगण द्वारा वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों को वार्षिक सदस्यता और आजीवन सदस्यता दिलाने पर भी जोर दिया गया। उल्लेखनीय है कि लोधेशवरधाम में भवन निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए छत्तीसगढ के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट एवम वास्तुविद द्वारा आटोकैट डिज़ाइन तैयार किए गये है, समाज उसे शीघ्र शुभारंभ करने के लि प्रतिबद्ध है। इस स्थान पर भव्य तीन मंजिला इमारत एवम लोधेश्वर भगवान मंदिर, अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी की आदमकद प्रतिमा एवम त्यागमूर्ति स्वामी ब्रह्मानंद लोधी की आदमकद मूर्ति स्थापित की जायेगी। लोधेशवर भगवान मंदिर निर्माण भी शीघ्र किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस दौरान समाज के महिलाओ ने भी फलों एवम फूलों के पौधे रोपित किया। साथ ही म्यूजिकल गीत संगीत डांस के साथ कुर्सी दौड भी संपन्न हुई जिसमे सुनिता जंघेला प्रथम, हषिता बिरनवार द्वितीय और तृतीय स्थान पर लक्ष्मी लिल्हारे रही। तारीणी लिल्हारे ने हषिता बिरनवार को सावन क्वीन घोषित किया और उन्हें आकर्षक पुरस्कार भी दिए। साथ ही सभी लोगो ने पर्यावरण संरक्षण एवम जल संवर्धन का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर लोधेशवरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ के संयोजक उत्तम वर्मा, अध्यक्ष सुरेश कुमार सुलाखे, सचिव प्रहलाद दमाहे, कोषाध्यक्ष राजेश्वर नगपुरे, उपाध्यक्ष दव्य ज्ञानीराम मचिरछके, यशवंत लिल्हारे, संरक्षक जे एल कचलरिया, एच डी ढेकवारे, डी एल जंघेला, प्रहलाद बिरनवार, भैय्यालाल लिलहारे, बेनीराम जंघेला भिलाई, दशरथ सिंह ठाकुर, हुलास लिलहारे, उमेन्द्र बिरनवार, धानसिह लिल्हारे, गणेश सुलाखे, कृष्णा लिल्हारे, ओमप्रकाश दमाहे, संतोष लिल्हारे, दयावंत सिह ठाकुर आदि के अलावा श्रीमती सुधा नगपुरे, तारिणी लिल्हारे, लक्ष्मी लिल्हारे, गीता दमाहे, हषिता बिरनवार,/ आशा लिलहारे प्रमिला सुलाखे के अलावा अधिक संख्या मे स्वजातीय भाई-बहन सभी पदाधिकारीगण एवम सदस्यगण मौजूद थे।