ग्रामीण विशेषशिक्षा

शिक्षक साझा मंच धमतरी 18 जुलाई को डीईओ कार्यालय का करेगा घेराव*

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

युक्तियुक्तकरण की त्रुटियों का निराकरण नहीं करने से है शिक्षक संवर्ग में भारी आक्रोश
साझा मंच की वर्चुअल बैठक में बनी रणनीति

शिक्षक साझा मंच जिला शाखा धमतरी की वर्चुअल बैठक दिनांक 16 जुलाई को संध्या 7:00 बजे जिला संचालक गण डॉ. भूषण लाल चंद्राकार, अमित महोबे, दिनेश पांडे, दौलत राम ध्रुव तथा प्रांतीय उपसंचालक गण देवनाथ साहू, ममता खालसा की उपस्थिति में आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया 2025 के अंतर्गत जिले में जिले स्तर एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों के द्वारा की गई भर्राशाही, प्रशासनिक तानाशाही, मनमानी एवं विभिन्न प्रकार की गंभीर त्रुटियों, जैसे वरिष्ठता सूची में कनिष्ठ को वरिष्ठ बताना, वरिष्ठ को अतिशेष सूची में शामिल करना, नियमों का पालन समस्त ब्लॉकों एवं विद्यालयों के लिए एक समान नहीं कर,ना दिव्यांग को अतिशेष सूची में शामिल करना, स्थानांतरित शिक्षकों को पदस्थापना बताना, व्यवस्था वाले शिक्षकों को पदस्थापना बताना, दर्ज संख्या मानक सही होने के बाद में भी शिक्षक संवर्ग को अतिशेष सूची में शामिल करने एवं प्रभावित शिक्षक संवर्ग के द्वारा अभ्यावेदन प्रस्तुत करने के बाद में भी निराकरण कर उनको अवगत नहीं कराने, आयुक्त कार्यालय रायपुर से 16 जून को कलेक्टर धमतरी को इस संबंध में पत्र जारी कर जांच करने हेतु निर्देशित किया गया परंतु इस विषय में आज पर्यंत तक कार्यवाही नहीं होने जैसे विभिन्न बिंदुओं पर लगातार शिक्षक साझा मंच की ओर से ज्ञापन सौंप कर अधिकारियों से शीघ्रता से इसके निराकरण की मांग की जाती रही परंतु जिला स्तर पर इसके निराकरण नहीं होने से शिक्षक साझा मंच एवं जिले के समस्त शिक्षक संवर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिसके दिनांक 17 जुलाई तक निराकरण नहीं होने की स्थिति में 18 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी का घेराव करने का अल्टीमेटम पूर्व से दिया गया था जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया गया है और दिनांक 16 जुलाई को डीईओ कार्यालय से एक पत्र जारी कर इसके संबंध में प्रतिवेदन कलेक्टर धमतरी को दिया गया है जिसमें अधिकारियों द्वारा अपने आप को बचाने के लिए स्पष्ट रूप से लीपापोती की गई है ऐसा संगठन का मानना है। इन सारे विषयों पर जिला संचालक गण एवं प्रांतीय उपसंचालक गण तथा चारों विकासखंड इकाई के समस्त ब्लॉक संचालक गण ने बारी-बारी से अपनी बात को रखी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 18 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी का घेराव कार्यक्रम को यथावत रखते हुए भोजन अवकाश पश्चात दोपहर 2:00 बजे जिले के शिक्षक संवर्ग एवं विशेषकर युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में प्रभावित शिक्षक संवर्ग जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी करते हुए घेराव करेंगे। अपने वाजिब मांगों के लिए तथा जिला शिक्षा विभाग की प्रशासनिक तानाशाही,भर्राशाही, मनमानी के विरुद्ध अधिकारों के संघर्ष में जिले के शिक्षक संवर्ग से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील शिक्षक साझा मंच के पदाधिकारी के द्वारा की गई है। वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपसंचालक बलराम तारम, कैलाश साहू, देवेश कुमार साहू, दीपक सहारे, दीनानाथ पांडे, राजेश यादव, ब्लॉक संचालक गण गेवाराम नेताम, शैलेंद्र कौशल, रमेश यादव, शरीफ बेग मिर्जा, लुकेश साहू, हुमन चंद्राकर, वरुण साहू, चेतन लाल साहू, वेदराम साहू, सहित जिला एवं ब्लाक के पदाधिकारी गण कैलाश सोन, टीकमचंद सिन्हा, तोमल साहू, हरीश कुमार साहू, देवेंद्र भारद्वाज, शिव शंकर साहू, सोहन साहू प्रकाश चंद साहू, हितेश साहू सहित पदाधिकारी गण सम्मिलित थे।
डॉ भूषण लाल चंद्राकार अमित महोबे दिनेश पांडे
दौलत राम ध्रुव जिला संचालक गण शिक्षक साझा मंच धमतरी