ग्राम बिटकुली (बिल्हा) के अश्वनी कौशिक मृत पुनीत ध्रुव के नाम पर सरकारी बिजली विभाग में लाइनमैन की नौकरी कर रहा है ….और दिखा रहा है ठेंगा आदिवासी समाज को
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
सरकारी बिजली विभाग छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कं. लिमिटेड CSPTCL में नौकरी घोटाला का एक दिलचस्प मामला सामने आया है. पुनीत ध्रुव पिता अंजोरी लाल ध्रुव जाति गोंड निवासी ग्राम बिटकुली तहसील बिल्हा जिला बिलासपुर के निवासी थे. उसका देहांत 5 जून 2023 को हो गया है. मृत्यु प्रमाण पत्र भी बन गया है. पुनीत ध्रुव की पत्नी रितादेवी ध्रुव का निधन सन 2012 में ही हो गया है. इसलिए पुनीत ध्रुव ग्राम बिटकुली में नहीं रहता था बाहर ही रहता था. पुनीत के दो बेटे हैं प्रभात और विक्रम जो अपनी बड़ी मां के पास अन्य गाँव में रहते हैं.
मरणासन्न अवस्था में उनके पुत्रों को यह पता चला कि उसके पिता पुनीत ध्रुव के नाम पर कोई अन्य व्यक्ति छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कं. लिमिटेड में काम कर रहा है. वह व्यक्ति है अश्वनी कौशिक पिता चम्मन लाल कौशिक जाति कुर्मी निवासी ग्राम बिटकुली तहसील बिल्हा जिला बिलासपुर. पुनीत के मृत्यु के बाद उनके पुत्रो ने सिरगिट्टी पुलिस थाना, थाना बिल्हा, थाना /एसपी बलोदा बाजार तथा CSPTCL के उच्चाधिकारियों से शिकायत की. लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला. बल्कि अश्वनी कौशिक जो पुनीत ध्रुव बनकर नौकरी कर रहा है से शपथ पत्र के साथ समझौता हो गया है.
इस मसले पर पत्थरखान बिल्हा में 2 अगस्त 2025 को आदिवासी समाज की बैठक हुई. जिसमें मृत पुनीत के पुत्र प्रभात ने लेनदेन कर समझौता करना स्वीकार किया. इस लेनदेन में समाज के लोगों के लिप्त होने की आशंका भी व्यक्त की गई. चूँकि पुनीत ध्रुव के मृत्यु पर परिजन और सगाजन ने पारंपरिक मृत्यु संस्कार और क्रियाकर्म सम्पादित कर दिया है तो कुर्मी जाति के व्यक्ति अश्वनी कौशिक को प्रभात और विक्रम ध्रुव के पिता मानने पर समाज में असमंजस की स्थिति बन गई है.
इस मुद्दे पर आगे की कार्यवाही पर सामाजिक विमर्श जारी है.
रमेशचन्द्र श्याम

