ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस मनाया खरौद राज परसाही नाला में… अध्यक्ष इन्द्रमण मरकाम ने किया एलान…. दसवी बारवीं में टाप टेन में स्थान पाने वाले आदिवासी विद्यार्थियों को दिया जायेगा दस दस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा पंजीयन क्र. 2855 से सम्बद्ध गोंड समाज की एक इकाई गोंडवाना गोंड महासभा प्रधान केंद्र परसाही नाला (खरौद राज) की राजधानी ग्राम परसाही नाला है. यहाँ एक अक्षय जल स्रोत (नाला) है जो कभी नहीं सूखता. अकलतरा शहर को यही से पेयजल की आपूर्ति किया जाता है. इस नाले के नाम पर ही ग्राम का नाम परसाही नाला पड़ा है. नाले के किनारे प्राचीन शिव लिंग है जिसका पारसनाथ के नाम से पूजा किया जाता है शिवरात्री के दिन इसके जलाभिषेक के लिय आसपास के श्रद्धालु बड़ी संख्या में यहाँ पहुचते है. और भव्य मेला लगता है.
24 अगस्त को यहाँ के समस्त आदिवासी समाज के लोगों ने इंदरमन प्रसाद मरकाम अध्यक्ष गोंडवाना गोंड महासभा परसाही नाला प्रधान केंद्र के अगुवाई में मिलकर परसाही नाला में पहली बार विश्व आदिवासी दिवस मनाया.
जिसमें ग्राम में भव्य रैली निकली जिसमें युवक युवतियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया. रैली स्कुल परिसर में पहुच कर सभा में तब्दील हो गई जहा शानदार लोक संस्कृति के कार्यक्रम और गणमान्य तिथि का सारगर्भित उद्बोधन हुआ.
मुख्य अतिथि डॉ.सी.पी. सिंह के हाथों से मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर गोंडवाना गोंड महासभा खरौद राज परसाही नाला प्रधान केंद्र के यशस्वी अध्यक्ष श्री इन्द्रमण प्रसाद मरकाम ने यह एलन किया कि शिक्षा सत्र 2025-26 में दसवी और बारहवी के बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर के मेरिट लिस्ट में “टाप टेन” में स्थान पाने वाले जांजगीर चाम्पा जिले के आदिवासी समाज के छात्र छात्रों को दस दस हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा.
छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं संरक्षक (खरौद राज)परसाही नाला प्रधान केंद्र रमेश चन्द्र श्याम ने भी बलोदा बाजार में कार्यक्रम के कारण संक्षिप्त उद्बोधन सहित गरमामयी उपस्थिति प्रदान की.
कार्यक्रम का सफल संचालन श्र परसराम मरकाम और बसंत मरकाम ने किया. श्री भगवत प्रसाद जगत ने आभार प्रदर्शन किया.

रमेशचंद्र श्याम