ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

ग्राम देव किरारी (अकलतरा) में होगा अभिभावकों और छात्र छात्रों के लिए केरियर गाइडेंस शिविर …समाज ने किया संकल्प

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के एक सम्बद्ध इकाई खरौद राज परसाही नाला प्रधान केंद्र के उप केंद्र के ग्राम देव किरारी (अकलतरा) जिला जांजगीर चांपा में समाज की बैठक हुई. बैठक में समाज के मुखिया लोग गहन विचार विमर्श के पश्चात दो संकल्प पारित किये.
गाँव में युवक् युवतियां रोजगार उन्मुख शिक्षा और शासकीय सेवा के उपयुक्त गुणवत्ता युक्त शिक्षा के चुनाव नहीं कर पाने के कारण बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं. जिस तरह की शिक्षा प्राप्त किये है उसके लायक नौकरी नहीं है, या जिस तरह की नौकरी चाहते हैं उसके लायक शिक्षा प्राप्त नहीं किये है, ऐसी विसंगति को ध्यान में रखते हुए गाँव के सियानो ने मुद्दे पर विचार विमर्श किया. और इस नतीजे पर पहुंचे कि जानकार लोगों को बुलाकर गाँव में अभिभावकों और छात्र छात्रों को जानकारी प्रदान किया जाए. इसके लिए शीघ्र ही करियर गाइडेंस शिविर आयोजित किया जाएगा.
दूसरा संकल्प गाँव में दुर्गावती के मूर्ति स्थापना किया जाएगा जिसके लिए आसपास के गाँवों के समाज एवं शासकीय अधिकारीयों / कर्मचारियों से भी सहयोग लिया जाएगा.
बैठक में उपस्थित रहे रमेश चन्द्र श्याम कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा एवं संरक्षक खरौद राज, बसंत मरकाम सचिव, फुल सिंह जगत, तिहारू जगत, धनेश नेताम, सुरेश नेताम, सुरेश प्रताप श्याम, अमृत मरावी, धनञ्जय नेताम, भाकूलाल सहित कई सम्मानित सगाजन उपस्थित रहे.
रमेश चन्द्र श्याम