छत्तीसगढ़स्वास्थ

शिविर में 57 वृद्धजनों ने नेत्र जांच करवाई, जिसमें 23 वृद्धजनों की आंखों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. संजय शर्मा ने नेत्र जांच की और आवश्यक सलाह दी

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

आज दिनांक 5 सितंबर को ग्राम पंचायत में जिला बिलासपुर में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर और सामाजिक न्याय एवं अल्पसंख्यक एवं विशेष सक्षम कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से वृद्धजनों के लिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य वृद्धजनों में मोतियाबिंद के संभावित मामलों की पहचान करना और उनकी जानकारी राज्य स्तर पर वरिष्ठ नागरिक राज्य कार्य योजना एवं राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्य योजना के अंतर्गत भेजना है।

शिविर में 57 वृद्धजनों ने नेत्र जांच करवाई, जिसमें 23 वृद्धजनों की आंखों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. संजय शर्मा ने नेत्र जांच की और आवश्यक सलाह दी। इसके अलावा, सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से 45 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया और टेस्ट भी किए गए।

शिविर के दौरान बधिर जागरूकता दिवस भी मनाया गया, जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान श्री संदीप शर्मा जी ने की। स्वास्थ्य शिक्षिका लीला शर्मा ने बताया कि अपने कानों की देखभाल करनी चाहिए, ज्यादा शोर से बचना चाहिए और कानों में बिना डॉक्टर की सलाह से दवाई नहीं डालनी चाहिए। इसके साथ ही एचआईवी एड्स के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अमित कुमार, सचिव, रेड क्रॉस, जिला शाखा बिलासपुर, श्रीमती सुलक्षणा पठानिया, पूर्व प्रधान, अनिल ठाकुर, अध्यक्ष, केहलूर हिम कुलप फाउंडेशन, आजाद जी, सचिव, एक्स स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, भराड़ी और स्वास्थ्य शिक्षिका लीला देवी जी उपस्थित थे। शिविर में कुल 80 लोगों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।