Uncategorized

बालोद जिले में मिला छत्तीसगढ़ का 60 वां कोरोना पॉजिटिव मरीज, दो दिन पहले मुंबई से लौटा था युवक

Spread the love

By: Jiwrakhan lal ushare cggrameen nëws

|

बालोद जिले में मिला छत्तीसगढ़ का 60 वां कोरोना पॉजिटिव मरीज, दो दिन पहले मुंबई से लौटा था युवक

प्रदेश में कोरोना मरीज के आंकड़े में एक और मरीज का इजाफा हो गया है। गुरुवार रात 10.30 बजे एम्स रायपुर से जारी रिपोर्ट में बालोद जिला का 23 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। (Coronavirus in chhattisgarh)

बालोद. प्रदेश में कोरोना मरीज के आंकड़े में एक और मरीज का इजाफा हो गया है। गुरुवार रात 10.30 बजे एम्स रायपुर से जारी रिपोर्ट में बालोद जिला का 23 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। प्रदेश में इससे पहले 5 मई को आखिरी संक्रमित मरीज फरीदनगर, भिलाई की 26 वर्षीय महिला थी, जो महाराष्ट्र से आई थी। 6 मई से 14 मई के बीच कुल 7509 सैंपल की जांच की गई। इसमें यह 60 वां संक्रमित मरीज मिला है। पत्रिका को देर रात मिली जानकारी के अनुसार बालोद जिले में मिला कोरोना पॉजिटिव युवक दो दिन पहले ही मुंबई, महाराष्ट्र से बालोद पहुंचा था। जहां इसे डौंडी विकासखंड के कोकान गांव में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था।

12 मई को लिया था सैंपल 
युवक में हल्के कोरोना के लक्षण दिखाए दिए थे, जिसके बाद 12 मई को युवक के सैंपल लेकर आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए एम्स भेजे गए थे, जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक को गुरुवार देर रात ही एम्स रायपुर रेफर कर दिया गया। जिसकी पुष्टि एम्स द्वारा ट्वीट करके दी गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह युवक पैदल या फिर किसी निजी वाहन में बैठकर बालोद पहुंचा था। उधर मरीज मिलने के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन की एक टीम रातों-रात गांव पहुंची और इस क्वारंटाइन सेंटर में जितने भी लोग हैं, सभी की जांच कराए जाने के निर्देश जारी कर दिए।

चार युवक संदिग्ध मिले
बालोद के जिस क्वारंटाइन सेंटर में युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है वहां चार युवकों को संदिग्ध मानते हुए बालोद रेफर कर दिया गया है। जहां इन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर, एसपी, सीएमएचओ ने देर रात गांव के हालात का जायजा लिया। फिलहाल गांव के एक किमी. के दायरे को सील कर दिया गया है। राज्य सर्विलेंस अधिकारी स्वास्थ्य विभाग डॉ. धर्मेद गहवईं ने बताया कि हमारे लिए बाहर से आने वाला हर एक व्यक्ति चाहे वह श्रमिक हो या फिर ई-पास लेकर आने वाले सभी संदिग्ध हैं। इन सभी की जांच करवाई जा रही है, संभव है कि आने वाले दिनों में और मरीज मिलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *