ग्रामीण विशेष

नवा खाई एवं ठाकुर जोहारनी गोड़वाना समाज सर्कल आमाडूला में मनाया गया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

डौंडी ब्लॉक आदिवासी बहुल क्षेत्र गोड़वाना समाज सर्कल आमाडूला में नवा खाई ठाकुर जोहारनी धूम धाम से मनाया गई जिसमें जनपद सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी ने कहा कि ठाकुर जोहारनी प्रत्येक पांडुम प्रकृति परिवर्तन के आधार पर फसलों उत्सव के रूप में मनाया जाता नया फसल आने पर उसे ग्रहण करने के पूर्व अपने पेन पुरखों को आपित कर प्रकृति के प्रति अर्पित किया जाता हैं नार गायता एवं पेन पुजारी गांव का प्रमुख होता है विशेष रूप से बार बिरादरी भाईओ को गांव में बसाने में अहम भूमिका रहता है इस लिए महिला पुरुष पीला चावला किया फूल से सम्मान स्वागत किया जाता हैं उनके नेतृत्व में सेवा अर्जी कर प्राकृतिक शक्ति को धन्यवाद करते है !
जिसमें मुख्य अतिथि श्री जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौड़ों अध्यक्षता श्री बीरेंद्र मांडवी विशेष अतिथि जनपद सदस्य श्री तुलेश्वर हिचामी सरपंच श्री कमलेश दुग्गा सरपंच श्रीमती सुमन लता उसेंडी उपसरपंच रोहित तारम धर्मेंद्र मांडवी सर्कल उपाध्यक शिवनाथ उसेंडी सचिव श्री विश्राम कोमरा कोषाध्यक्ष श्री सुरजू राम गावड़े तिहारु राम नेताम मंच संचालन श्री दीपचंद नेगी मीडिया प्रभारी श्री अरुण मरकाम सभी गांव से गायता पटेल एवं सामाजिक पदाधिकारी समलित थे