सर्व आदिवासी समाज के द्वारा 10 सितंबर को बालोद जिला बंद का आह्वान
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज सर्व आदिवासी समाज डौंडी की बैठक 05/09/2025 दिन शनिवार को सर्व आदिवासी भवन डौंडी में आयोजित किया गया। जिसमें डौंडी ब्लॉक के 24 सर्कल के समस्त अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि10 सितंबर को जिला सर्व आदिवासी सामाज व्दारा बालोद जिला बंद करने के निर्णय लिया गया है उसका सर्व आदिवासी समाज ब्लाक डौंडी पूर्ण समर्थन करेगी और प्रत्येक गांव से प्रत्येक परिवार से महिला पुरुष इस आंदोलन में भाग लेंगे आंदोलन करने का मुख्य करण पुलिस विभाग द्वारा आदिवासियों को निरन्तर प्रताड़ित करने का आरोप लग रहा है विगत दिनों दल्ली राजहरा थाना में एक एएसआई हीरामन मंडावी द्वारा पुलिस बैरक में आत्महत्या किया जिसकी जांच से समाज संतुष्ट नही है बताया जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा प्रताड़ित किया गया है साथ ही देवरी थाना अंतर्गत एक आदिवासी युवक की अन्य वर्ग के लोगों के द्वारा मार पीट किया गया जिसमें पुलिस कार्रवाई करने में बहुत विलंब किया समाज के कहने पर कार्यवाई की गई डौंडी थाना अंतर्गत एक प्रकरण में हत्या हुई है किंतु अभी तक पुलिस विवेचना कर रही है पेवारी कांड अभी भी पेंडिंग है डौंडी ब्लॉक के जो की पांचवी अनुसूची क्षेत्र है पिछले वर्षों में हुए भ्रष्टाचार की जांच आज तक नहीं हो पाया इसे भी आंदोलन का बिंदु बनाया गया है इसके अलावा डौंडी ब्लॉक में पूर्व में सर्व आदिवासी समाज के द्वारा ज्ञापन दिया गया था उन बिंदुओं पर भी जांच नहीं की गई इसलिये आदिवासी समाज मजबूर हो रहे हैं आंदोलन के लिए डौंडी ब्लॉक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है समस्त गांव के प्रत्येक घर से महिला पुरुष मानपुर चौक दल्ली राजहरा एवं डौंडी मथाई चौक में इकट्ठा होंगे और संबंधित थाना का घेराव करेगें

