ग्रामीण विशेष

विश्व साक्षरता दिवस एवं विधवा महिला मिलन समारोह दमकसा

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज दमकसा विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर जंगो रायतार विद्या केतुल संस्थान दमकसा दुगूकोंदल में जायोजित कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मनोज मण्डावी मुख्य अतिथि के रूप में थी। अध्यक्षता जंगो रायतार संस्था के संस्थापक तिरुमाल शेरसिह आँचला जी विशेष अतिथि के रूप में गोंडवाना गोड महासभा नई दिल्ली महिला प्रभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष डाoसुशीला संतोष नेताम थी। इसे सक्षरता दिवस के अन्तर्गत विधवा मिलन समारोह भी रखा गया था। जिसमें विद्यायक महोदय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय दोनों को संगठित संरक्षक विधवा महिला संगठन का संरक्षक नियुक्त किया है। गया है।

विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी ने विधवा माता-बहनों का सम्मान की तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति शिक्षा क वास्तविक अर्थ को समझ लिए, उन्ही की उनका जीवन सार्थक हो सकती है। सही मायने मैं हम विकास को गति दे सकते हैं। उन्होने कहा जंगो रायतार विद्या केतुल संस्थान पर्यावरण शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाती है। इससे रोजगार के बेहतर रोजगार के उपकार मिलती है, जिससे हम अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते है। आगे कही साक्षरता

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० सुशीला संतोष नेताम ने कहा कि आज दादा शेरसिंह चांचला जी समाज के विधवा महिलाओं का संगठन बनाकर उन्हें अपनी समस्याओं अपनी बातों को समाज को अवगत कर सकती है इस प्रकार उन्हें बल प्रदान कर रहे है। कुछ जो महिला कम उम्र में विधवा हुई है, उन्हें प्रेरित करते हुए कही कि शिक्षा हमारे लिए बहुत बड़ी धन है, जिससे हम अपनी सुरक्षा के साथ साथ अपना भविष्य निर्माण कर सकते है। जंगोरायतार माता के आश्रम में 33 कोट बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं समाज के मुठवा कहलाये। इसी प्रकार जंगो रायतार संस्था मैं भी शिक्षा सामाजिक, नैतिक, सांस्कृतिक रीति रिवाज, परम्परायें, कला, साहित्य आदि उद्देश्यों को लेकर समय-समय पर लोगो को प्रेरित किया जा रह है। यह बहुत गौरव की बात है।

साक्षरता से ही कार्यक्रम को धर्माचार्य शेरसिंह आंचला जी ने भी संबोधित किया। साक्षरता से ही हमारी माता बहने परिपक्व और आत्मनिर्भर बन रही है। माताएँ साक्षर होगी तो पूरा परिवार, विशेषकर बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर सकारात्म प्रभाव पड़ती है।

इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्गुकोदल हूमन मरकाम विधायक प्रतिनिधि, गोपी बढ़ाई अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल, खेमिन कोरेटी सदस्य जनपद पंचायत दुगुकोंदल, तोरण दुग्गा, सोमदेव कोरेटी राजू संधोरिया, दीनदयाल पटेल, उदय पुरामे, ग्राम के गायता, पुजारी संस्थान के पदाधिकारी गण माता बहने बड़ी संख्या में ग्रामवासीयों भी उपस्थित थे। एवं इस कार्यक्रम को लेकर ख़ासकर विधवा महिला बहुत खुश महसूस कर रहे थे