ग्रामीण विशेष

जोहार फिल्म्स प्रोडक्शन C.G. की टीम का पर्रेकोड़ो में शानदार स्वागत… और अद्भुत सम्मान…

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

जोहार फिल्म्स प्रोडक्शन C.G. की टीम का पर्रेकोड़ो में शानदार स्वागत… और अद्भुत सम्मान… श्वेत अक्षत और श्वेत पागा से…
जोहार फिल्म्स प्रोडक्शन C.G. की टीम अपने फिल्म “दंदडाकोटुम” के सूटिंग के लिए लोकेशन हंटिंग के लिए बस्तर प्रवास में थी. पहले पड़ाव पुनेमी महामना दादा शेर सिंह आचला जी के आश्रम था. .
रायपुर.. दुर्ग… बालोद… डौंडी होते हुए गंतव्य की अग्रसर थे. दादा आचला बराबर संपर्क में थे और मार्गदर्शन कर रहे थे. श्यामलाल जगत जी रायगढ़ वाले पहले ही वहां पहुच चुके थे और उनका सहयोग कर रहे थे. रास्ते में ही आचला दादा का सन्देश मिला…कि रस्ते में ही ग्राम पर्रेकोडो में ठाकुर जोहारनी / नवाखाई कार्यक्रम हो रहा है… वहां भी थोडा समय देंवें. दादा को भी आमंत्रण था लेकिन वे हमारी अगवानी की तैयारी में आश्रम में ही रुके थे.
सो रस्ते में ग्राम पर्रेकोडो में भी ठाकुर जोहर किये. गोंडवाना समाज व्यवस्था में ग्राम पर्रेकोड़ो सर्कल केंद्र है जो दुर्गुकोंदल ब्लाक के अंतर्गत आता है. पर्रेकोड़ो में सर्किल स्तरीय पारंपरिक नवाखाई और ठाकुर जोहरनी हो रहा था जिसमे दस –बारहा गाँव के नर नारी और युवक युवती जुटे थे. ब्लाक अध्यक्ष झाडूराम उइका जी ने बताया कि ठाकुर जोहारनी गोंड समाज ही आयोजित करता है लेकिन गाँव के अन्य समाज जैसे कलार महरा अदि लोग भी आयोजन में शामिल होते हैं और नियम धरम को मानते हैं.
टीम को रेला पाटा के साथ परघनी करते हुए मंच तक ले जाया गया. फिल्म प्रोडक्शन टीम को अपने बीच पाकर लोग खाशकर युवा वर्ग काफी उत्साहित थे. उनको इतना ही पता था कि आदिवासी समाज के प्रथम फिल्म प्रोड्यूसर आ रहे हैं लेकिन उनको ये आभास नहीं था कि CG के सुपरस्टार अमलेश नागेश भी साथ हैं. अपने चहेते स्टार को रूबरू देखकर इतने अचंभित थे कि सभी मंचीय व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गया और युवक युवती सेल्फी और फोटो खिचवाने के लिए टूट पड़े.
बड़ी मुश्किल से अनुनय विनय कर आगे दमकसा में आचला दादा के कार्यक्रम का हवाला देकर पिंड छुड़ाया. कुछ मिनट के जोहरनी में घंटे भर से अधिक समय लग गया. जोहार जोहार बुढादेव … जोहार जोहार ठाकुर देव !!
रमेशचंद्र श्याम