अजजा शासकीय सेवक संघ धमतरी ने पशुधन विकास विभाग के कर्मचारी के 3 महीने से लंबित वेतन भुगतान के लिए ज्ञापन सौंप कर किया चर्चा*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
*नियमित रूप से ड्यूटी करने के बाद में भी वेतन से किया गया है वंचित*
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ जिला शाखा धमतरी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज दिनांक 24 सितंबर को जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम के नेतृत्व में जिलाधीश धमतरी अबिनाश मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप कर पशुधन विकास विभाग धमतरी में कार्यरत लीनेंद्र कुमार भंडारी सहायक ग्रेड 3 के पशुधन विकास विभाग द्वारा विगत 3 महीने से अनावश्यक रूप से रोक कर रखे गए अंतिम वेतन प्रमाण पत्र एवं मूल सेवा पुस्तिका को जारी करने तथा अविलंब लंबित वेतन के भुगतान के लिए चर्चा किया। पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि लीनेंद्र कुमार भंडारी सहायक ग्रेड 3 कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग धमतरी में कार्यरत थे। जिनका स्थानांतरण विभाग एवं शासन के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ मुख्य ग्राम योजना मुजगहन में हुआ है। संबंधित को कार्यमुक्त भी कर दिया गया है परंतु कार्य मुक्त करने के 3 महीने बाद भी संबंधित विभाग द्वारा उनका अंतिम वेतन प्रमाण पत्र एवं मूल सेवा पुस्तिका स्थानांतरित संस्था के लिए जारी नहीं की गई। जिसके कारण से उक्त कर्मचारी को विगत 3 महीने से वेतन प्राप्त नहीं हो रहा है जबकि ऊक्त कर्मचारी जिला प्रशासन एवं तहसीलदार के आदेशानुसार तहसील कार्यालय धमतरी में बाढ़ नियंत्रण कक्ष में नियमित रूप से अपने ड्यूटी कर रहे हैं जिनका उपस्थिति पत्रक भी भेजा जा रहा है। तीन माह से वेतन प्राप्त नहीं होने के कारण से संबंधित कर्मचारी को विभिन्न प्रकार की आर्थिक, मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उक्त परिस्थितियों को जिलाधीश महोदय को अवगत कराया गया। जिलाधीश महोदय द्वारा तत्काल प्रकरण संज्ञान में लेकर उपसंचालक पशुधन विकास विभाग मरकाम को तुरंत संबंधित कर्मचारियों के एलपीसी जारी करने एवं वेतन भुगतान की कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला सचिव कलाराम गंगेश, तहसील धमतरी कोषाध्यक्ष टीकम सिंह ध्रुव व जिला सोशल मीडिया प्रभारी नरेश कुमार गावरे, लीनेंद्र कुमार भंडारी सहित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
*गेवाराम नेताम*
*जिलाध्यक्ष*
*छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ जिला शाखा धमतरी*

