ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

गोंडवाना गोंड़ महासभा सीपत उपकेन्द्र के नाम पर नामांतरित हुई दो दशक पूर्व दान की गई पंद्रह डिसमिल जमीन

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

ग्राम बरेली टिकरीपारा (सीपत) जिला बिलासपुर में 15 डिसमिल जमीन गोंड समाज को दि. भाउराम सिदार (मरकाम) ने सामाजिक भवन बनाने हेतु दान किया था. उक्त भूमि पर सामाजिक भवन भी निर्माण कर सामाजिक उपयोग में लिया जा रहा है. लेकिन दानकर्ता के फौत होने बाद जमीन उनके वारिसान हरप्रसाद एवं रामप्रसाद के नाम पर नामांतरित हो गया. पारंपरिक रूप से पिछले सत्रह अठारह वर्षों से भूमि पर गोंड़ समाज काबिज है, लेकिन विधिक रूप से दानकर्ता के वारिसान हर प्रसाद और राम प्रसाद मरकाम भूमिस्वामी थे. वे भविष्य में भवन पर मालिकाना हक़ के लिए दावा कर सकते थे.
बता दें कि ग्राम बरेली टिकरीपारा छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा से सम्बद्ध परसाही नाला प्रधान केंद्र, खरौद राज के उपकेन्द्र सीपत के अंतर्गत आता है.
इस मसले को सुलझाने मा. छेदीलाल नेताम जी अध्यक्ष सीपत उपकेन्द्र तथा उनके सहयोगी गण निरंतर प्रयासरत थे. उन्हें दानकर्ता के वारिसान तथा सरकारी महकमो के कर्मचारियों अधिकारियों के विभिन्न प्रकार के बहानेबाजी / अड़ंगेबाजी का सामना करना पड़ रहा था. उन्होंने मुद्दे को छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश चन्द्र श्याम के साथ साझा किया. उन्होंने अपने तजुर्बे और सम्पर्क का उपयोग करते हुए समस्या का समाधान किया ; और जमीन का रजिस्ट्री और नामांतरण समाज के नाम पर करवाया
श्यामजी ने अपने प्रवास में ग्राम खडमा ब्लाक छुरा जिला महासमुंद में सुंदरी बाई ध्रुव द्वारा दान में दी हुई छः एकड़ भूमि पर बने सामाजिक परिसर का भ्रमण किया था. खडमा कमलेश ध्रुव (सोरी) जी प्रदेश उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गोंडवाना गोंड महासभा का गाँव है. उनके बड़े भाई दि. खिलावन सिंह ध्रुव सचिव छत्तीसगढ़ राज्य जनजाति आयोग के दशगात्र में उनके गाँव खडमा पहुचे थे. आवश्यक जानकारी कमलेश ध्रुव जी के सौजन्य से प्राप्त किया गया. समुचित दृष्टान्त और पर्योत साक्ष्य के साथ श्याम जी ने सम्बंधित विभाग के जिम्मेदार उच्चाधिकारियों से संपर्क किया.और दान की भूमि का समाज के कर्ता श्री गणेश कुमार नेताम पिता छेदीलाल नेताम के नाम पर रजिस्ट्री करवाया गया.