Monday, October 19, 2026
छत्तीसगढ़व्यापार

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) 2.0 की पहली बैठक कल दिल्ली में छत्तीसगढ़ से अमर पारवानी होंगे शामिल

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज 

उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) भारत सरकार द्वारा गठित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB) की प्रथम बैठक 09 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन श्री सुनील सिंघी करेंगे।

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए आज दिल्ली रवाना हुए।

श्री पारवानी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गठित यह बोर्ड देशभर के व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु एक ऐतिहासिक कदम है।
इसका उद्देश्य व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा करते हुए –

* व्यापारियों और उनके कर्मचारियों के कल्याण के लिए नीतिगत उपायों की पहचान करना,
* व्यापार से जुड़े कानूनों और नियमों को सरल बनाना,
* अनुपालन के बोझ को कम करने हेतु सिफारिशें देना,
* व्यापारियों की पूंजी तक पहुँच को सुगम बनाना, एवं बीमा, पेंशन, स्वास्थ्य देखभाल जैसे सामाजिक सुरक्षा लाभों के लिए ठोस सुझाव प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि यह बोर्ड न केवल व्यापारी समाज की आवाज़ बनेगा, बल्कि सरकार और व्यापार जगत के बीच सेतु का कार्य करते हुए, व्यापारियों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगा।

गौरतलब है कि यह बैठक राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के दूसरे कार्यकाल की प्रथम बैठक है, जिसमें व्यापारी हितों की सुरक्षा और सशक्त भारत के निर्माण हेतु कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी।