राजा रघुराज सिंह के प्रतिमा अनावरण एवं जनजातीय गौरव महोत्सव 8 नवंबर को मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर शौर्य, गर्व एवं परंपरागत धरोहर को नई प्रेरणा प्रदान देंगे*
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
गोंडवाना गोंड महासभा के पदाधिकारीगण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री नीलकंठ टेकाम जी विधायक केशकाल के नेतृत्व में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से मुख्यमंत्री निवास में औपचारिक भेंटकर धनतेरस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए बिलासपुर के कार्यक्रम हेतु न्यौता दिए। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निमंत्रण स्वीकार करते हुए राजा रघुराजसिंह की अमर गाथा, जनजातीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 08 नवम्बर को बिलासपुर स्थित रघुराज स्टेडियम में राजा रघुराजसिंह प्रतिमा अनावरण एवं जनजातीय गौरव महोत्सव का भव्य आयोजन के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर शौर्य, गर्व एवं परंपरागत धरोहर को नई प्रेरणा प्रदान करेंगे। माननीय नीलकंठ टेकाम जी ने इस आयोजन को
“जनजातीय अस्मिता और गौरव का राष्ट्रीय मंच” बताते हुए प्रदेश की जनजातीय संस्कृति, विरासत और मूल्यों को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर महासभा के महासचिव आर एन ध्रुव ,संभागीय संयोजक बिलासपुर आर सी ध्रुव,खरौद राज जिला जांजगीर चांपा के संरक्षक बुधवार सिंह सिदार,केंद्रीय महासभा मुंगेली जिला के अध्यक्ष वीरेंद्र मरावी, धमतरी जिला रीवागहन परिक्षेत्र के अध्यक्ष हुलार सिंह कोर्राम, सुदर्शन ठाकुर ,राहुल ध्रुव, देवसिंह मार्को, संतोष नेताम,उत्तम ध्रुव,सुरेश सोरी, प्रेम सागर मरकाम,शिवशंकर ध्रुव उपस्थित थे।

