ग्रामीण विशेषछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने अपनी 4 सूत्री लंबित मांगों के पूर्ण न होने पर धान खरीदी का बहिष्कार किया

Spread the love

जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज अपनी 4 सूत्रीय लंबित मांगो के पूर्ण नहीं होने पर धान खरीदी का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन आंदोलन जिसकी शुरूआत कल दिनांक 03.11.2025 से हो चुकी है जिसके प्रकाशन के संबंध मे छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ  द्वारा छ.ग. सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ रायपुर पं. क्र. 6685 प्रांतीय संगठन छ.ग. एवं छ.ग. समर्थन मूल्य धान खरीदी आपरेटर संघ रायपुर पं. क्र. 122202149760 के संयुक्त तत्वाधान में अपनी 4 सूत्रीय लंबित मांगो के पूर्ण नहीं होने के विरोध में धान खरीदी का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को बाध्य है जिसक शंखनाद दिनांक 03.11.2025 से हो चुका है हमारी चार सूत्रीय लंबित मांग निम्नानुसार

1. समर्थन मूल्य धान खरीदी वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में धान परिदान पश्चात हुई संपूर्ण सूखत मान्य कर राशि समितियो को देते हुए धान खरीदी वर्ष 2024-25 के कंडिका 1.10 में परिवहन पश्चात संपूर्ण सूखत समिति को दे अथवा प्रत्येक सप्ताह संपूर्ण परिवहन हो और वर्ष 2024-25 में शून्य शार्टेज प्रोत्साहन का भी प्रावधान कर विभिन्न प्रदत्त कमीशन, प्रासंगिक, सुरक्षा व्यय में बढोतरी की जावे एवं मध्यप्रदेश सरकार की भांति शासकीय उचित मूल्य के विक्रेताओं को प्रतिमाह 3000/- दी जावे। छत्तीसगढ शासन के कलेक्टर द्वारा नामित प्रषासनिक धान खरीदी अधिकारी प्रभारी को खरीदी से लेकर से पूर्ण धान परिवहन मिलान अंतिम तक सूखत की जिम्मेदारी लिखित में जारी किया जाए।

धान उपार्जन केन्द्रों में कार्यरत डाटा एन्ट्री आपरेटर को6  माह वेतन के स्थान पर शासन द्वारा 12 माह वेतन पूर्ववत प्रदाय करते हुए विभाग तय कर नियनितिकरण किया जाने।

प्रदेश के 2058 सहकारी समिति में कार्यरत कार्मचारियों को वेतन मान देने हेतु प्रत्येक समितियों को 3-3 लाख रूपये प्रबंधकीय अनुदान राशि मध्य प्रदेश सरकार  की भांति दी जाये ।

4. श्री कांडे कमेटी की अध्यक्षत रिपोर्ट सेवा नियम 2018 संबोधन में भविष्य निधि महगाई भत्ता ESIC सुविधा संस्था के दैनिक / संविदा कर्मचारियों को समिति के सीधी भर्ती में प्राथमिकता / बोनस अंक अनिवार्य कर शीघ्र लागू करते हुए बैंक क्रेडर समिति प्रबंधक पद तृतीय चतुर्थ श्रेणी के बैंको को खाली पदो पर समितियों के सहायक कर्मचारियों को 50 प्रतिषत विभागीय भर्ती करते हुए उम्र एवं योग्यता में शिथिलता दी जावे।

उपरोक्त मांगो के पूर्ति नहीं होने तक हम समस्त समिति कर्मचारी प्रबंधक / प्रभारी प्रबंधक लिपिया, लेखापाल, विक्रेता, डाटा एन्ट्री आपरेटर, नृत्य, चौकीदार एवं अन्य सहायक कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे है जिसका शंखनाद 03.11.2025 कल से हो चुका है। जब तक हमारी मांगों को सरकार कैबिनेट मिटिंग में लागू नहीं करती तब  तक हम समस्त कर्मचारी धान खरीदी का बहिष्कार करते हुए आंदोलन करने हेतु बाध्य है। आंदोलन के कारण शासन के कई महत्वपूर्ण कार्य जैसे एग्रीस्टेक पंजीयन समर्थन मूल्य धान खरीदी कैरी फारवर्ड कार्य, और शासन कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य जो समिति के माध्यम से संपन्न होते है प्रभावित होगी जिसके लिए शासन स्वयं जिम्मेदार जिन्होने आज तक हम समस्त समिति कर्मचारियों की अनदेखी की है।