मां अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल की बैठक संपन्न — विकास कार्य, युवक-युवती परिचय सम्मेलन और सामूहिक विवाह पर हुआ निर्णय
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
धमतरी। रविवार को आदिशक्ति मां अंगारमोती ट्रस्ट गंगरेल की बैठक ट्रस्ट कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष जीवराखन मरई ने की। इस बैठक में वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित निर्माण एवं विकास कार्यों के बजट पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में आगामी क्वार नवरात्रि के दौरान मां अंगारमोती मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की आवक-जावक व्यवस्था, सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर भी विचार-विमर्श हुआ।इसके साथ ही पर्यटन विभाग को पूर्व में प्रेषित कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा की गई तथा वन विभाग द्वारा प्रस्तावित हर्बल गार्डन निर्माण योजना पर भी चर्चा की गई।
ट्रस्ट ने यह निर्णय लिया कि ज्योत जलाने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक मूलभूत सुविधा प्रदान की जाएगी।बैठक में ट्रस्ट के दो रिक्त पदों को भरने हेतु पंचायत लोकन्यास समिति को सूचना भेजने का भी अनुमोदन किया गया।
इसी क्रम में आगामी 16 नवम्बर को आयोजित होने वाले गोंड समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर भी ट्रस्ट एवं समाज प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श किया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ध्रुव गोंड समाज के मुड़ा क्षेत्र, परिक्षेत्र, तहसील एवं जिला स्तर के समाज प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी गई।साथ ही, भविष्य में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई और समाज के सभी सदस्यों से तन-मन-धन से इन सामाजिक आयोजनों में सहयोग करने का आग्रह किया गया।
बैठक में ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य माधव सिंह ठाकुर (उपाध्यक्ष), जयपाल ठाकुर (तहसील अध्यक्ष धमतरी), ललित ठाकुर (तहसील अध्यक्ष कुरुद), ठाकुर राम नेताम (तहसील अध्यक्ष भखारा), नारायण नेताम (तहसील अध्यक्ष मगरलोड), सुरेंद्र ध्रुव (तहसील अध्यक्ष नगरी), तथा ट्रस्ट सदस्य छेदप्रकाश कौशिल, उदय नेताम, ढालू राम ध्रुव, देवानंद नेताम, ओंकार नेताम, शशि ध्रुव, गीता ध्रुव, नंदा ध्रुव, डॉ. ए.आर. ठाकुर, नरोत्तम नेताम (वरिष्ठ सलाहकार), वेदप्रकाश ध्रुव, भूमिका कोर्राम, रमि गौतम, चंद्रकला नेताम, बुधनतीन ध्रुव, अनीता ध्रुव, अर्जुन कोर्राम, मानसिंह ध्रुव, पुजारी तुकाराम नेताम,ओंकार नेताम, राधेश्याम नेताम,कृष्णा नेताम,संतोष ध्रुव,नरेन्द्र नेताम,दीपक नेताम,रोशन मरकाम,सोहन कुंजाम,हरिराम नेताम सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

