छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ धमतरी एवं सर्व आदिवासी समाज धमतरी के द्वारा संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष से सौजन्य मुलाकात कर बधाई देकर सौंपा अपनी मांगों का ज्ञापन
जिवराखन लाल उसारे छत्तीसगढ़ ग्रामीण न्यूज
छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी का धमतरी आगमन हुआ। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस धमतरी में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ धमतरी एवं सर्व आदिवासी समाज धमतरी के द्वारा संयुक्त रूप से सौजन्य मुलाकात कर पारंपरिक रूप से पीला चावल से तिलक कर तथा पीला गमछा पहना कर एवं साफा बांधकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत कर महत्वपूर्ण संवैधानिक पद दायित्व ग्रहण करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जीवराखन लाल मरई, अजजा शासकीय सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर एन ध्रुव तथा जिला अध्यक्ष गेवाराम नेताम द्वारा छत्तीसगढ़ में आदिवासी वर्ग के विभिन्न ज्वलंत समस्याओं जैसे धमतरी जिले में लगभग 152 आदिवासी परिवार की जमीन गैर आदिवासी परिवार को नियम विरुद्ध विक्रय करने की जांच करने, पदोन्नति में आरक्षण तत्काल बहाल करने, जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति हेतु ढाई लाख की आय सीमा शिथिल करने, फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारी पर कार्यवाही करने, सरगुजा बस्तर संभाग में स्थानीय भर्ती पुनः बहाल करने, बैकलॉग भर्ती करने, छत्तीसगढ़ शासन के सभी माननीय मंत्रियों के पास अनुसूचित जनजाति वर्ग के कम से कम एक विशेष सहायक रखने, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से कम से कम 11 जिलों में आदिवासी समाज से कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक पदों पर पदस्थापना करने, बेवजह बहुत सारे अजजा संवर्ग अधिकारी कर्मचारी निलंबित हैं जिनकी तत्काल बहाली करने संबंधित शीघ्र निराकरण करने के लिए ज्ञापन सौंप कर चर्चा किया गया। अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने आयोग द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास की जानकारी दी एवं समाज के समग्र विकास के लिए शासन एवं आयोग के सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने अजजा शासकीय सेवक संघ को अवगत कराया कि उनके द्वारा एक दिवस पूर्व ही माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार छत्तीसगढ़ में लोक सेवकों को 32% पदोन्नति में आरक्षण प्रदान करने संबंधित प्रस्ताव माननीय राज्यपाल महोदय को प्रेषित करने की जानकारी दी एवं इस दिशा में संभव प्रयास करने का भरोसा प्रतिनिधिमंडल को दिलाया। इस दौरान अजजा शासकीय सेवक संघ के महासचिव दौलत राम ध्रुव, कोषाध्यक्ष वी एस सिदार, पदाधिकारी गण जितेंद्र नेताम, राकेश कुमार सहित सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी गण महेश रावटे, शिव नेताम, कमल नारायण मंडावी, जयपाल सिंह ठाकुर, भूमिका कोर्राम, युवा प्रभाव से हरि शंकर मरकाम, हेमंत ध्रुव, दिग्विजय ध्रुव व युवराज मरकाम सहित सामाजिक पदाधिकारी एवं उपस्थित थे।
*गेवाराम नेताम*
*जिलाध्यक्ष*
*छ. ग.अजजा शास.से.वि.संघ धमतरी*

